
आंतरदा गांव में श्रीराम कला मंडल के आयोजन में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। सोमवार रात भगवान गोपीनाथ जी महाराज के मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों ने राम कथा का मंचन किया। इसकी शुरुआत भगवान की आरती के साथ हुई।
कथा में भगवान राम के जन्म और गुरु वशिष्ठ द्वारा राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के नामकरण संस्कार का दृश्य दिखाया गया। आगे विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को राक्षसों से बचाने का प्रसंग दिखाया गया। भगवान राम द्वारा वन में मारीच और ताड़का वध की लीला दर्शकों को काफी पसंद आई।
स्थानीय कलाकारों ने सभी पात्रों का शानदार अभिनय किया, जिससे दर्शक अंत तक जुड़े रहे। आंतरदा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण रामलीला देखने पहुंचे।







