
हिंडोली के त्रिवेणी चौक पर श्रीराम कला मंडल की रामलीला के दूसरे दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार रात को राम जन्म, ताड़का सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया।
स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का दृश्य दिखाया। इसके बाद ताड़का और सुबाहु के वध के साथ अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन हुआ।
रामलीला मंचन से पहले वार्ड पार्षद ऋतुराज पारीक और अन्य पार्षदों ने भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती की। इस मौके पर महेश सोमाणी, मुकेश झंवर, अंकुर खींची, लीला माहेश्वरी और बसंती बाई भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।







