अंकिता भंडारी मर्डर केस- माता-पिता का दिल्ली में धरना:तड़के 4 बजे हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा; दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

अंकिता के माता-पिता और कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। इन्हें सुरक्षाबलों ने हिरासत में ले लिया।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उनके माता-पिता को पुलिस ने गुरुवार सुबह इंडिया गेट से करीब 3:45 बजे हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं को भी यहीं से हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने CRPF के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। सभी प्रदर्शनकारियों को तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

अंकिता उत्तराखंड के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थी। साल 2022 में एक VIP को विशेष सेवाएं देने से इनकार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। संबंधित VIP की पहचान सार्वजनिक नहीं है।

अंकिता का परिवार इस मामले में लगातार दुष्यंत कुमार गौतम की भूमिका पर सवाल उठाता रहा है। दुष्यंत गौतम को हाल ही में सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। अंकिता का परिवार इसी के विरोध में इंडिया गेट पर धरने पर बैठा है। बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका भी अंकिता के परिवार के समर्थन में धरने पर पहुंचे थे।

पिता बोले- दुष्यंत की नियुक्ति रद्द नहीं हुई तो फिर धरना देंगे

दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर अंकिता भंडारी के पिता ने कहा, “अगर मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिला, तो पूरे देश में प्रदर्शन होंगे। हमारी सबसे पहली मांग है कि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द की जाए। और अगर नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो हमें एक बार फिर पूरे देश में सड़कों पर उतरना होगा, और मेरी बेटी को इंसाफ मिलना ही चाहिए।”

वहीं, हिरासत में लिए जाने के बाद अंकिता की मां ने कहा- जब तक दुष्यंत गौतम नियुक्ति रद्द नहीं होती है तब तक हम ऐसे ही बैठे रहेंगे। अगर हमें यहां बैठने नहीं देंगे तो हम अपने घर में भूख हड़ताल करेंगे।

अंकिता की हत्या 18 सितंबर 2022 को हुई थी और उसका शव 24 सितंबर, 2022 को चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ़्तार किया गया।

हत्या, सबूत मिटाने और अन्य आरोपों के लिए कोटद्वार में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज रीना नेगी ने 30 मई 2025 को उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई।

इंडिया गेट से पुलिस स्टेशन तक, 4 तस्वीरें…

रात 3.15 बजे पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेसी नेता इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ धरना स्थल पर बैठे थे।

रात 3.15 बजे पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेसी नेता इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ धरना स्थल पर बैठे थे।

रात 3.45 बजे पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, उदय भानु चिब, विनोद जाखड़, वरुण चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

रात 3.45 बजे पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, उदय भानु चिब, विनोद जाखड़, वरुण चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दिल्ली महिला पुलिस अंकिता की मां सोनी देवी को धरने से उठाकर ले गई। इस दौरान वे रोती हुई नजर आईं।

दिल्ली महिला पुलिस अंकिता की मां सोनी देवी को धरने से उठाकर ले गई। इस दौरान वे रोती हुई नजर आईं।

तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखे गए अंकिता भंडारी के माता-पिता और कांग्रेस के नेता।

तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखे गए अंकिता भंडारी के माता-पिता और कांग्रेस के नेता।

एक दिन पहले राहुल-प्रियंका गांधी भी पहुंचे थे

राहुल गांधी 14 अक्टूबर शाम को इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले। प्रियंका भी उनके साथ रहीं। दोनों करीब एक घंटा वहां रुके। इस दौरान राहुल गांधी ने अंकिता के पिता के कंधे पर हाथ रखा और बातचीत की। प्रियंका ने अंकिता की मां को पहले गले लगाया, फिर पानी पिलाया।

दीपके बोले- यह हम सभी के लिए शर्म की बात

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि अंकिता भंडारी के माता-पिता इस तरह के अमानवीय बर्ताव के हकदार नहीं हैं। यह हम सभी के लिए शर्म की बात होनी चाहिए, अंकिता भंडारी के माता-पिता इस तरह के अमानवीय बर्ताव के हकदार नहीं हैं।

Related Posts

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश
  • October 29, 2026

बूंदी में तालेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे चोरी की 7 बाइक भी जब्त की है।…

Read more

Continue reading
विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी
  • October 29, 2026

पिछले ढाई साल में एक कंपनी से 40 कॉटेज, विला खरीदने के मामले में विवादों में आए आईएएस शिखर अग्रवाल को सरकार ने देर रात एपीओ कर दिया है। शिखर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

  • October 29, 2026
नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

  • October 29, 2026
करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

  • October 29, 2026
तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

  • October 29, 2026
बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई