
हिण्डोली के त्रिवेणी चौक पर श्रीराम कला मंडल ने रामलीला का आयोजन किया। बुधवार रात स्थानीय कलाकारों ने राजा जनक की विदाई, मंथरा-कैकयी संवाद, कैकयी द्वारा महाराज दशरथ से दो वचन मांगने, राम, लक्ष्मण व सीता के वनवास, और श्रवण कुमार की कथा का मंचन किया।
कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवाद ने दर्शकों को खूब पसंद आया। परमेश्वर शर्मा, कैलाश मयंक और घनश्याम पुरोहित ने पार्श्व संगीत में गीत-संगीत और चौपाइयों से दृश्यों को जीवंत बनाया।
रामलीला की शुरुआत राजस्थान पत्रकार संघ (जार) के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह हाड़ा व अन्य अतिथियों ने भगवान विष्णु की झांकी की आरती उतारकर की।
मुख्य अतिथि तहसीलदार रतन लाल मीणा, नायब तहसीलदार रमेश राजोरा, पत्रकार दिलीप सिंह हाड़ा, जितेंद्र सिंह राठौड़, चांद सिंह पंवार, धर्मेंद्र सुवालका, धनराज सैनी, राम प्रसाद सोनी, गौरव सोनी, कन्हैया लाल सैनी, हीरा लाल बैरागी और कैलाश जुनिवाल मौजूद रहे। राम कला मंडल के सदस्य चिराग नकलक, महावीर गुर्जर, राकेश सोनी, रवि पाराशर, जीतू सेन, विकास लक्षकार, पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।









