
हिंडोली के सरकारी कॉलेज में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर जागरूक किया।
हिंडोली के सरकारी कॉलेज में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर जागरूक किया।
प्रोफेसर भल्ला ने संत रविदास के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश पर बात की। उन्होंने बताया कि रविदास ने अपने दोहों से जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. प्रतिभा किरण ने कहा कि उनका साहित्य युवाओं को कर्म, सत्य और सेवा की प्रेरणा देता है। डॉ. पीताम्बर दत्त शर्मा ने रविदास जी के साहित्यिक योगदान और भक्ति आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को संत साहित्य पढ़ने को कहा।
डॉ. शशिकांत बैरवा ने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. बंटेश कुमार मीणा, डॉ. रेणुबाला, श्री राजेंद्र कुमावत, बनवारी लाल गुर्जर और कई छात्र मौजूद रहे।









