
हाड़ौती की सियासत में पंचायत चुनाव से पहले एक उलटफेर हुआ है। किसान नेता नरेश मीणा के तीसरे मोर्चे को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का समर्थन मिल गया है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) ने नरेश मीणा के समर्थकों को टिकट नहीं दिए थे, जबकि वे चाहते थे। इसके बाद तीसरा मोर्चा लगातार नए विकल्पों पर विचार कर रहा था।
अब बसपा ने तीसरे मोर्चे को समर्थन देने का फैसला किया है। तय हुआ है कि बारां, बूंदी और उनियारा क्षेत्र में तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार बसपा के हाथी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। इससे हाड़ौती में पंचायत चुनाव के समीकरण बदल गए हैं। इससे पहले नरेश मीणा ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आप पार्टी के साथ मिलकर उनके समर्थकों के टिकट कटवाए हैं। बसपा के साथ आने से अब तीसरे मोर्चे को जमीनी स्तर पर काफी ताकत मिलने की उम्मीद है।









