
बूंदी कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने नवरात्र के मौके पर इंद्रगढ़ के बिजासन माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कलेक्टर ने मंदिर परिसर और बिजासन माता मेला क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
बिजासन माता मंदिर में रोपवे निर्माण प्रस्तावित है। कलेक्टर ने इसके लिए ठेकेदार से बात की और काम जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर बिजासन माता कल्याण विकास समिति ने कलेक्टर हरफूल सिंह यादव का स्वागत किया। समिति ने मंदिर के विकास और सुविधाओं पर चर्चा की। इस दौरान नरेंद्र नगर, डिप्टी लाखेरी, रामभरोस मीणा (तहसीलदार इंदरगढ़) और समिति के सदस्य मौजूद थे।









