
त्योहारों और पंचायतीराज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने के लिए एसपी कार्यालय में बैठक हुई।
बूंदी में त्योहारों और पंचायतीराज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने के लिए एसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी हुई। एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की। एडिशनल एसपी जसवीर मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
एसपी ने चुनाव में संवेदनशील बूथों की पहचान, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। त्योहारों पर बाजारों व धार्मिक स्थलों पर पुलिस मौजूदगी बढ़ाने, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई और समुदायों में सौहार्द बनाए रखने को कहा।
अपराध नियंत्रण के लिए लंबित मामलों का निपटारा, गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश। महिला व बाल अपराधों, साइबर ठगी व मादक पदार्थ तस्करी पर कठोर कार्रवाई। एसपी शर्मा ने आमजन की शिकायतों का तुरंत समाधान कर पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा।









