
हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा स्थित माताजी मंदिर में दर्शन करने आई एक बुजुर्ग महिला के गले से चोर सोने के मांदलिया तोड़कर भाग गया।
बिशनपुरा (सदर, जिला बूंदी) निवासी रामप्रसाद मीणा ने हनुमान नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी मां फूमा बाई पत्नी बीरमा मीणा मंदिर में दर्शन कर रही थीं।
इसी दौरान एक अनजान शख्स ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से सोने के तीन मांदलिया छीन लिए। महिला के चिल्लाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के बेटे ने पुलिस से गहने वापस दिलाने और चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।









