
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार बूंदी जिले में पंचायतीराज चुनाव की अधिसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। इसमें सभी जिला परिषद सदस्यों और तीसरे चरण में तालेड़ा पंचायत समिति के सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने बताया कि जिला परिषद और तालेड़ा पंचायत समिति सदस्यों के लिए 19 से 23 अक्टूबर तक नामांकन भरे जाएंगे। इनकी जांच 24 अक्टूबर को होगी, नाम वापसी 26 अक्टूबर तक। मतदान 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, गिनती 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। तालेड़ा पंचायत समिति में पंच और सरपंच पदों की लोक सूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। 4 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। इसी दिन जांच और नाम वापसी होगी। मतदान 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, गिनती मतदान खत्म होने के तुरंत बाद होगी।









