
बिजासन माता के नवरात्र मेले में रविवार और अष्टमी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए।
सुबह 5 बजे से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इन्द्रगढ़ में श्रीराम चौराहे पर ट्रैफिक जाम हो गया। सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ से जाम लगा।
भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नगर और इन्द्रगढ़ थाना अधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने होमगार्ड व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्था संभाली।
श्री बिजासन माता एवं कल्याण विकास समिति, इन्द्रगढ़ ने भक्तों की सुविधा के लिए छाया, ठंडा पानी और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाएं कीं।
रविवार और अष्टमी के कारण कई जगहों पर विशाल भंडारों का आयोजन हुआ। यहां श्रद्धालुओं को नाश्ता और खाना मुफ्त बांटा गया। पानी की व्यवस्था भी की गई।









