जरूरत की खबर- क्या आप एसेंशियल ऑयल यूज करते हैं:तो न करें ये 10 गलतियां, डॉक्टर से जानें सही इस्तेमाल और 10 जरूरी सावधानियां

सोशल मीडिया पर अक्सर एसेंशियल ऑयल्स के इस्तेमाल से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कोई इन्हें बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने की सलाह देता है, तो कोई त्वचा को चमकदार बनाने और तनाव कम करने के लिए।

इन वीडियो और घरेलू नुस्खों को देखकर कई लोग एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। नेचुरल चीजों से बने होने के कारण लोग इन्हें पूरी तरह सुरक्षित मान लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका गलत तरीके से इस्तेमाल फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है?

दरअसल, एसेंशियल ऑयल्स बहुत ज्यादा गाढ़े और कंसंट्रेटेड होते हैं। इन्हें सीधे स्किन पर लगाने, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने या बिना सही जानकारी के उपयोग करने से स्किन में जलन, एलर्जी, सिरदर्द और दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में एसेंशियल ऑयल्स खरीदने से लेकर इस्तेमाल करने और स्टोर करने तक कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम एसेंशियल ऑयल्स के सही इस्तेमाल के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • एसेंशियल ऑयल्स के इस्तेमाल में लोग कौन-सी आम गलतियां करते हैं?
  • एसेंशियल ऑयल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

एक्सपर्ट- डॉ. संदीप अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली

सवाल- एसेंशियल ऑयल क्या है?

जवाब- एसेंशियल ऑयल लैवेंडर, पेपरमिंट, टी ट्री, यूकेलिप्टस और रोजमेरी जैसे पौधों के फूलों, पत्तियों, छाल, जड़ों या फलों से निकाले जाने वाले खास तरह के तेल होते हैं। इनमें पौधों की खास खुशबू और कुछ प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं। ये तेल काफी गाढ़े होते हैं, इसलिए इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना जरूरी है।

सवाल- एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल अमूमन किन कामों में किया जाता है?

जवाब- इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से अरोमाथेरेपी, कमरे में खुशबू फैलाने, मसाज और स्किन व बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। हर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल एक जैसा नहीं होता। इसलिए इसके उपयोग से पहले सही जानकारी लेना और उचित सावधानियां बरतना जरूरी है। एसेंशियल ऑयल्स के सभी यूज ग्राफिक में देखिए-

सवाल- सबसे पॉपुलर एसेंशियल ऑयल कौन-से हैं?

जवाब- बाजार में कई तरह के एसेंशियल ऑयल्स मिलते हैं। इनमें कुछ तेल अपनी खुशबू और अलग-अलग इस्तेमाल के कारण काफी लोकप्रिय हैं, जैसेकि-

  • लैवेंडर ऑयल
  • पेपरमिंट ऑयल
  • टी ट्री ऑयल
  • यूकेलिप्टस ऑयल
  • लेमनग्रास ऑयल
  • रोजमेरी ऑयल
  • फ्रैंकिंसेंस ऑयल
  • जैस्मिन ऑयल
  • कैमोमाइल ऑयल

सवाल- इनमें से कौन-सा एसेंशियल ऑयल किस काम आता है?

जवाब- अलग-अलग एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल उनकी खुशबू और गुणों के आधार पर अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है, जैसेकि-

  • लैवेंडर ऑयल– रिलैक्सेशन और अरोमाथेरेपी के लिए।
  • पेपरमिंट ऑयल– ताजगी और ठंडक के एहसास के लिए।
  • टी ट्री ऑयल– स्किन केयर के लिए।
  • यूकेलिप्टस ऑयल– अरोमाथेरेपी के लिए।
  • लेमनग्रास ऑयल– खुशबू और अरोमाथेरेपी के लिए।
  • रोजमेरी ऑयल– हेयर और स्किन केयर के प्रोडक्ट्स में।
  • फ्रैंकिंसेंस ऑयल– अरोमाथेरेपी और स्किन केयर के प्रोडक्ट्स में।
  • जैस्मिन ऑयल– खुशबू और अरोमाथेरेपी के लिए।
  • कैमोमाइल ऑयल– रिलैक्सेशन और अरोमाथेरेपी के लिए।

सवाल- एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल में लोग क्या कॉमन गलतियां करते हैं?

जवाब- इस दौरान लोग कई छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो त्वचा में जलन, एलर्जी और दूसरी परेशानियों की वजह बन सकती हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए-

आइए अब इन गलतियों को विस्तार से समझते हैं-

गलती 1: सीधे स्किन पर लगाना

क्यों गलत है?

  • एसेंशियल ऑयल बहुत कंसंट्रेटेड होते हैं, सीधे लगाने से जलन या एलर्जी हो सकती है।
  • सेंसिटिव स्किन पर रेडनेस, खुजली या रैश की समस्या हो सकती है।

क्या करें?

  • इसे कैरियर ऑयल में उचित मात्रा में मिलाकर लगाएं।
  • पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें।

गलती 2: सेंसिटिव जगहों पर लगाना

क्यों गलत है?

  • आंख, होंठ, नाक के अंदर या प्राइवेट पार्ट्स पर लगाने से तेज जलन हो सकती है।
  • यहां की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है, इसलिए रिएक्शन का रिस्क होता है।

क्या करें?

  • संवेदनशील जगहों पर एसेंशियल ऑयल न लगाएं।
  • गलती से आंख में चला जाए तो तुरंत साफ पानी से धोएं।

गलती 3: ज्यादा मात्रा में यूज करना

क्यों गलत है?

  • इससे स्किन इरिटेशन और एलर्जी का रिस्क होता है।
  • तेज खुशबू से सिरदर्द या बेचैनी भी हो सकती है।

क्या करें?

  • हमेशा सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।
  • लेबल पर दिए डाइल्यूशन (पतला करने की प्रक्रिया) निर्देशों का पालन करें।

गलती 4: एसेंशियल ऑयल पीना

क्यों गलत है?

  • एसेंशियल ऑयल आमतौर पर पीने के लिए नहीं होता है।
  • इससे मुंह, पेट या शरीर के दूसरे हिस्सों पर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

क्या करें?

  • इसे कभी-भी पीने की गलती न करें।
  • बच्चों की पहुंच से हमेशा दूर रखें।

गलती 5: छोटे बच्चों के लिए यूज करना

क्यों गलत है?

  • बच्चों और शिशुओं की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है।
  • कुछ एसेंशियल ऑयल बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

क्या करें?

बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल न करें।

गलती 6: लंबे समय तक डिफ्यूजर में यूज करना

क्यों गलत है?

  • लंबे समय तक डिफ्यूज करने से सिरदर्द या सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
  • सेंसिटिव लोगों में एलर्जी या इरिटेशन हो सकता है।

क्या करें?

  • डिफ्यूजर को सीमित समय के लिए चलाएं।
  • कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें।

गलती 7: कई एसेंशियल ऑयल मिक्स करना

क्यों गलत है?

  • कई ऑयल मिलाने से कुल कंसंट्रेशन ज्यादा हो सकता है।
  • इससे स्किन रिएक्शन, एलर्जी हो सकती है।

क्या करें?

  • बिना जानकारी के कई ऑयल को एक साथ मिक्स न करें।
  • ब्लेंड बनाते समय हर ऑयल की सुरक्षित मात्रा का ध्यान रखें।

गलती 8: एक्सपायर्ड ऑयल यूज करना

क्यों गलत है?

  • समय के साथ ऑयल ऑक्सीडाइज होकर अपनी क्वालिटी खो देता है।
  • ऐसे ऑयल से स्किन पर इरिटेशन का रिस्क होता है।

क्या करें?

  • एक्सपायरी डेट के बाद ऑयल इस्तेमाल न करें।
  • रंग, गंध या टेक्सचर बदलने पर भी इसे इस्तेमाल न करें।

गलती 9: गलत तरीके से स्टोर करना

क्यों गलत है?

  • ढक्कन खुला रखने से हवा के संपर्क में आकर ऑयल ऑक्सीडाइज हो सकता है।
  • गर्मी और तेज रोशनी से ऑयल जल्दी खराब हो सकता है।

क्या करें?

  • इसे ठंडी, सूखी और ठंडी जगह पर रखें।
  • इस्तेमाल के बाद बोतल का ढक्कन अच्छी तरह बंद करें।

गलती 10: फोटोसेंसिटिव सिट्रस ऑयल लगाना

क्यों गलत है?

  • कुछ सिट्रस ऑयल लगाने के बाद धूप में स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है।
  • इससे रेडनेस, जलन या सनबर्न का रिस्क बढ़ता है।

क्या करें?

  • इस्तेमाल से पहले लेबल पर फोटोसेंसिटिविटी की चेतावनी देखें।
  • ऐसे ऑयल लगाने के बाद धूप में जाने से बचें।

सवाल- एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

जवाब- एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से पहले लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करना जरूरी है। इसका सही तरीका ग्राफिक में देखिए-

सवाल- एसेंशियल ऑयल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- इस दौरान सिर्फ खुशबू या कीमत देखने की बजाय क्वालिटी, लेबल और इस्तेमाल की जानकारी जरूर पढ़ें। सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए-

सवाल- एसेंशियल ऑयल का पैच टेस्ट कैसे करें?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • पहले एसेंशियल ऑयल को निर्देश के अनुसार डाइल्यूट करें।
  • इसे हाथ में थोड़ी मात्रा में लगाकर 24 घंटे तक देखें।
  • रेडनेस, खुजली या जलन न हो तो इस्तेमाल कर सकते हैं।

सवाल- किन लोगों को एसेंशियल ऑयल यूज करते हुए ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों को एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, जैसेकि-

  • जिनकी स्किन सेंसिटिव है।
  • जिन्हें एलर्जी की समस्या है।
  • जिन्हें अस्थमा या सांस की समस्या है।
  • जिनकी रेगुलर दवा चल रही है।
  • जिन्हें गंभीर हेल्थ कंडीशन है। (जैसे किडनी डिजीज, हार्ट डिजीज)
  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं।

सवाल- कौन-से संकेत दिखें तो एसेंशियल ऑयल का यूज बंद कर देना चाहिए?

जवाब- एसेंशियल ऑयल यूज करने के बाद शरीर में कोई असामान्य प्रतिक्रिया दिखे तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें, जैसेकि-

  • स्किन पर रेडनेस, रैशेज
  • खुजली, जलन
  • सूजन, दर्द
  • सिरदर्द, चक्कर
  • सांस लेने में परेशानी

सवाल- एसेंशियल ऑयल से एलर्जी या स्किन रिएक्शन हो तो क्या करें?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कुछ कदम उठाएं-

  • एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल बंद करें।
  • प्रभावित हिस्से को साबुन-पानी से धोएं।
  • खुजली या जलन वाली जगह रगड़ें नहीं।
  • लक्षण बढ़ें तो डॉक्टर से संपर्क करें।

सवाल- अगर एसेंशियल ऑयल आंखों में चला जाए तो क्या करें?

जवाब- ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • कॉन्टैक्ट लेंस पहने हों तो तुरंत निकालें।
  • 15-20 मिनट तक साफ पानी से आंख धोएं।
  • आंख को बिल्कुल भी रगड़ें नहीं।
  • दर्द, रेडनेस या धुंधलापन हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

सवाल- अगर बच्चा गलती से एसेंशियल ऑयल पी ले तो क्या करें?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत ये कदम उठाएं-

  • उल्टी कराने की कोशिश न करें।
  • बच्चे को तुरंत कुल्ला कराएं।
  • ऑयल की बोतल संभालकर रखें, ताकि डॉक्टर को उसकी डिटेल दे सकें।
  • तुरंत डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।

Related Posts

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन
  • October 28, 2026

करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस लंबे व्रत की शुरुआत…

Read more

Continue reading
’4 जगह बेचा, फिर सेक्स वर्क में धकेला’:जीबी रोड की 90% महिलाओं के वोट कटे, बोलीं- क्या हमारे वोट में दाग
  • October 28, 2026

‘हम सेक्स वर्कर बाद में, पहले इंसान हैं। हमारे वोट देने से क्या सरकार की बदनामी होगी?’ ये सवाल 36 साल की सुरैया पूछ रही हैं। राजस्थान में उनका घर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

  • October 29, 2026
प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

राजस्थान-शाम को छाए रहेंगे बादल, चांद दिखने की संभावना कम:अर्नब तूफान के असर से सुबह से बरसात, 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

  • October 29, 2026
राजस्थान-शाम को छाए रहेंगे बादल, चांद दिखने की संभावना कम:अर्नब तूफान के असर से सुबह से बरसात, 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी

  • October 29, 2026
विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी

फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’

  • October 29, 2026
फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

  • October 29, 2026
इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

  • October 29, 2026
तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट