
देईखेड़ा में सोमवार को नन्ही बाई माताजी का विशेष पूजन किया गया। इसके बाद एक कलश यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा में महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। युवा डीजे की धुन पर भजनों के साथ नाचते-गाते शामिल हुए।
कलश यात्रा जींद महाराज की बावड़ी से शुरू हुई। यह बस स्टैंड, देवनारायण मंदिर समेत कस्बे के मुख्य रास्तों से होकर माताजी के मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान मातारानी के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया।
रास्ते में ग्रामीणों और समाजसेवियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर पहुंचने पर आरती की गई और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी बांटी गई।









