
नमाना कस्बे के तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में नवरात्रि के मौके पर डांडिया कार्यक्रम हो रहा है। मां दुर्गा कार्यकारिणी समिति से जुड़े सदस्य इसका आयोजन कर रहे हैं। इसमें गांव की महिलाएं सज-धजकर डांडिया भजनों पर नाच रही हैं।
कार्यक्रम से जुड़े हीरालाल प्रजापत ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी माता रानी की स्थापना और डांडिया प्रोग्राम रखा गया है। इसमें मोहल्ले की महिलाएं और बालिकाएं बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही हैं।
वीर तेजाजी मंडली के संचालक मोनू सुमन, कुंज बिहारी सुमन, सोनू सुमन और शिवराज सैन जैसे कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को आयोजित करते हैं। कस्बे के भामाशाह भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का समापन कल विशाल कन्या भोज के साथ होगा।









