
विप्र फाउंडेशन ने बूंदी जिले के इंद्रगढ़ में भगवान मनसापूरण गणेश जी को ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ का निमंत्रण दिया। जिला अध्यक्ष गणेश गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिक्रमा की सफलता और मंगलमय आयोजन की कामना की।
जिला अध्यक्ष गणेश गौतम ने बताया कि विप्र फाउंडेशन देशभर के मंदिरों में निमंत्रण देने के लिए ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ अभियान चला रहा है। यह निमंत्रण अयोध्या से अरुणाचल की रथयात्रा, गुवाहाटी में श्रीमद्भागवत कथा और शक्ति पुंज परशुराम के अनावरण जैसे कार्यक्रमों की सफलता के लिए दिए जा रहे हैं।
उन्होंने सभी ब्राह्मण समाज और धर्मप्रेमी लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, विप्र फाउंडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष अंकिश तिवारी, राजेंद्र गौतम, हेमराज गौतम, लोकेश दाधीच, केशव शर्मा, अवधेश दाधीच, सोनू दीक्षित, राकेश शास्त्री और लखन शर्मा समेत कई सदस्य मौजूद थे।
सभी सदस्यों ने धार्मिक और सामाजिक एकता मजबूत करने, साथ ही विप्र फाउंडेशन के आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया।







