
इन्द्रगढ़ में नगर पालिका मंडल ने पहली बार डांडिया महारास कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के भजनों और गरबा की ताल पर खूब डांस किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा और उपाध्यक्ष अंजू राजावत ने की। उन्होंने श्री बिजासन माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। मंच पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिराज जैन और समिति के वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।
डांडिया महारास कार्यक्रम की संयोजक पार्षद प्रतिमा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कोटा से आए भजन गायक अनुराग मित्तल और उनकी टीम ने डांडिया थीम के एक से बढ़कर एक भजन गाए, जिससे दर्शक थिरकने पर मजबूर हो गए। कई समूह एक जैसी वेशभूषा में नजर आए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ।









