बूंदी में पंचायत चुनाव 2026 के रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण:दो बैच में 120 अधिकारियों ने ली जानकारी, छुटि्टयों के लिए बोर्ड गठित

निर्वाचन कार्य में लगाए गए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण बुधवार को नगर परिषद टाउन हॉल में शुरू हुआ।

बूंदी में पंचायत आम चुनाव 2026 के लिए तैयारी शुरू हुई। इसके तहत निर्वाचन कार्य में लगाए गए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण बुधवार को नगर परिषद टाउन हॉल में शुरू हुआ। पहले दिन दो बैच में 120 रिटर्निंग अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के मेडिकल छुट्टी के आवेदनों की जांच के लिए बोर्ड गठित किया गया है।

प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश राठौर ने बताया कि ट्रेनिंग में अधिकारियों को सरपंच, पंच और उपसरपंच पदों के चुनाव की प्रक्रिया पीपीटी के जरिए समझाई गई। हर पंचायत मुख्यालय पर मतदान दलों के साथ एक रिटर्निंग अधिकारी तैनात रहेगा। पंचायत चुनाव में इनकी भूमिका अहम है।

ट्रेनिंग में पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र भरवाने, उनकी जांच करने, नाम वापस लेने, चुनाव चिह्न देने और बैलेट पेपर तैयार करने समेत पूरी वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतपेटी से मतदान का डेमो दिया गया।

भूपेंद्र शर्मा, नवनीत जैन, अमित विजयवर्गीय, हेमंत झा और संजय कुमार गुप्ता ने भी अधिकारियों को ट्रेनिंग दी। रिटर्निंग अधिकारियों का यह प्रशिक्षण दो बैच में 23 अक्टूबर तक चलेगा।

ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की छुट्‌टी के लिए मेडिकल बोर्ड

बूंदी में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। यह बोर्ड चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के मेडिकल छुट्टी के आवेदनों की जांच करेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलेक्टर) एच.डी. सिंह ने बताया कि कई कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी मांगते हैं। ऐसे मामलों में पारदर्शिता और आवेदनों की जांच के लिए यह बोर्ड गठित हुआ है।

इस मेडिकल बोर्ड में मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. आशीष शर्मा, वरिष्ठ विशेषज्ञ (मेडिसिन) डॉ. पवन भारद्वाज या डॉ. अनिल जांगिड़, वरिष्ठ विशेषज्ञ (हड्डी रोग) डॉ. धनराज मीणा और चिकित्सा अधिकारी (हड्डी रोग) डॉ. रोहित पहाड़िया।

चुनाव ड्यूटी से छूट या मेडिकल छुट्टी मांगने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण यह बोर्ड करेगा। बोर्ड की रिपोर्ट और सिफारिश के आधार पर ही उनकी छुट्टी पर आखिरी फैसला होगा।

Related Posts

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे
  • October 28, 2026

बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बाल देखरेख संस्थानों को निरीक्षण किया। बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बुधवार को राजकीय और गैर-राजकीय बाल देखरेख संस्थानों…

Read more

Continue reading
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा
  • October 28, 2026

कोटा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलिजेंस विंग की टीम ने बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति में JEN को बुधवार को ट्रैप किया है। आरोप है कि JEN…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन