
बूंदी जिले के लाखेरी में रावण दहन की तैयारी के दौरान एक हादसा हो गया। आतिशबाजी के पटाखे चेक करते समय हुए धमाके में ऋषभ योगी नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है।
यह घटना लाखेरी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बॉटम लेवल के पास शाम करीब 4 बजे हुई। रावण दहन के लिए आतिशबाजी के पटाखे देखे जा रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया।
धमाके की चपेट में आने से युवक ऋषभ की हथेली फट गई और उसका चेहरा व शरीर भी झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। घायल को तुरंत लाखेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे कोटा भेजा गया।







