
नमाना कस्बे के बालाजी महाराज मंदिर में 9 दिन से चल रहा अखंड रामायण पाठ आज पूरा हो गया। इस दौरान हवन कुंड में धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने आहुतियां दीं।
मंदिर के पुजारी दीनबंधु पंडित जी ने विधि-विधान से मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहुतियां डालीं। सभी ने क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहने की कामना की।
हवन कुंड की समाप्ति के बाद महाआरती की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। शाम को सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।







