
तहसीलदार रतनलाल मीणा ने दबलाना मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
दबलाना में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को हिंडोली तहसीलदार रतनलाल मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दबलाना स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी तैयारियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कक्ष जैसी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के हिसाब से सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
तहसीलदार मीणा ने कहा कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो, इसके लिए सभी तैयारियां जरूरी हैं। इस दौरान दबलाना नायब तहसीलदार राजेश कुमार राजोरा, स्थानीय स्कूल के कर्मचारी और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।







