
नमाना थाना क्षेत्र के लोइचा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। सूचना मिलने पर नमाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान बावड़ी खेड़ा निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार पुत्र मांगीलाल गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से अजय की मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।







