
अक्टूबर महीने में गुजरे हुए पर्व दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर अब नगर पालिका 25 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कराएगी।
संयोजक पार्षद पारस कुमार जैन ने बताया कि आयोजन रविवार को अहिंसा मार्ग स्थित श्री राम चौराहे पर होगा, जहां कई नामी कवि काव्य पाठ करेंगे।
सम्मेलन में केकड़ी से अंतरराष्ट्रीय कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच, हरियाणा से हास्य कवि अनिल अग्रवंशी, सुजालपुर मध्य प्रदेश से हास्य कवि गोविंद राठी, कोटा से हास्य गीतकार बाबू बंजारा, उदयपुर से वीर रस के कवि सिद्धार्थ देवल, शक्करगढ़ भीलवाड़ा से राजस्थानी गीतकार राजकुमार बादल, सूरत गुजरात से कवियत्री सोनल जैन और रीवा मध्य प्रदेश से हास्य कवि अमित शुक्ला शामिल होंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा, उपाध्यक्ष अंजू राजावत, संयोजक पारस जैन, सहसंयोजक लक्ष्मी चंद सैनी, अंजली शर्मा और कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार जैन ने काव्य प्रेमियों से इसमें शामिल होने की अपील की है।







