तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 54 घायल:10 किमी गहराई में था केंद्र; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके

तिब्बत में गुरुवार को आए भूकंप की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8:03 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हो गए।

इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय इलाके में साफ महसूस किए गए।

वहीं, पाकिस्तान में 4.9 और अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

तिब्बत में आए भूकंप से जुड़ी 2 तस्वीरें

भूकंप के दौरान एक सुपरमार्केट में सामान गिरता हुआ भी नजर आया।

भूकंप के दौरान एक सुपरमार्केट में सामान गिरता हुआ भी नजर आया।

भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों को छोड़कर भागे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों को छोड़कर भागे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

भूकंप के बाद रेस्क्यू से जुड़ी 3 तस्वीरें

तिब्बत में नागकू शहर के बाछेन काउंटी में भूकंप से प्रभावित गांव के मकानों का जायजा लेते दमकलकर्मी। तस्वीर शुक्रवार को चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने जारी की।

तिब्बत में नागकू शहर के बाछेन काउंटी में भूकंप से प्रभावित गांव के मकानों का जायजा लेते दमकलकर्मी। तस्वीर शुक्रवार को चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने जारी की।

बाछेन काउंटी में भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए एक प्राइमरी स्कूल में टेंट लगाए गए थे। तस्वीर शुक्रवार को जारी हुई है।

बाछेन काउंटी में भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए एक प्राइमरी स्कूल में टेंट लगाए गए थे। तस्वीर शुक्रवार को जारी हुई है।

भूकंप के बाद लोगों को बचाने के लिए काम करते राहतकर्मी। मशीनों से मलबा हटाया गया है। तस्वीर शुक्रवार को जारी हुई है।

भूकंप के बाद लोगों को बचाने के लिए काम करते राहतकर्मी। मशीनों से मलबा हटाया गया है। तस्वीर शुक्रवार को जारी हुई है।

मैप के जरिए समझिए भूकंप का लोकेशन

तिब्बत में पहले भी भूकंप मचा चुके तबाही

तिब्बत दुनिया के उन इलाकों में शामिल है, जहां भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनकी हलचल से हिमालय पर्वत बना है, लेकिन इसी वजह से इलाके में भूकंप भी आते रहते हैं।

जनवरी 2025 में तिब्बत के तिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें तिब्बत में करीब 400 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पड़ोसी नेपाल में 13 लोगों की जान गई थी। इसके झटके उत्तर भारत समेत दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे।

इससे पहले 2010 में पड़ोसी चीनी प्रांत छिंगहाई के युशू में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें कम से कम 2,698 लोगों की मौत हुई थी और करीब 300 लोग लापता हो गए थे।

अगस्त में बाढ़ से भी मची थी तबाही

तिब्बत में इस साल 26 अगस्त को नेपाल सीमा के पास पहाड़ से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था।

इससे नदी का रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो गया। बाद में पानी का तेज बहाव नेपाल की ओर बढ़ा, जिससे कई गांवों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा।

चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में इस आपदा में 43 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 519 लोग लापता हो गए थे। वहीं, नेपाल में बाढ़ से 1,455 लोगों की मौत हुई और 5,285 लोग लापता बताए गए थे।

तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट पर अचानक आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव का मंजर CCTV कैमरे में कैद हुआ। हादसा 26 अगस्त 2026 को हुआ था।

तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट पर अचानक आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव का मंजर CCTV कैमरे में कैद हुआ। हादसा 26 अगस्त 2026 को हुआ था।

तिब्बत में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं?

  • जमीन के नीचे दो बड़ी प्लेटें हैं। भारत की प्लेट और यूरेशिया की प्लेट।
  • भारत की प्लेट धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रही है और यूरेशिया की प्लेट को धक्का दे रही है।
  • दबाव की वजह से जमीन के नीचे की चट्टानों में हलचल होती है।
  • जब चट्टानें अचानक खिसकती हैं, तो जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते हैं।
  • तिब्बत में जमीन के नीचे मौजूद दरारों में दबाव जमा होता रहता है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप आते हैं।

Related Posts

हरिद्वार में सूखी गंगा में चांदी-सोना ढूंढ रहे लोग:बोले- हर साल गंगा बंदी का इंतजार करते हैं, पानी नहीं मिलने से श्रद्धालु हो रहे निराश
  • October 28, 2026

धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों गंगनहर की वार्षिक बंदी के चलते गंगा की धारा का प्रवाह थमा हुआ है। मां गंगा में स्नान करने की कामना लेकर हरिद्वार पहुंच रहे…

Read more

Continue reading
चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी:गोरखपुर में बिना सील मतपेटी पर हंगामा, पटना में वोट चोर के नारे; शाम तक आएंगे रुझान
  • October 27, 2026

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। इस…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

  • October 29, 2026
नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

  • October 29, 2026
करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

  • October 29, 2026
तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

  • October 29, 2026
बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई