नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:आपसी विवाद में लोहे के पाइप से सिर पर किए वार, आरोपी डिटेन

बूंदी के ईश्वरनगर गांव में आपसी विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी।

बूंदी के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के ईश्वरनगर गांव में गुरुवार देर रात शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल चेतराम मीणा (47) की कोटा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटे भाई रामहेत मीणा को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे में दोनों भाइयों के बीच हुआ झगड़ा

जानकारी के अनुसार, ईश्वरनगर गांव निवासी रामहेत मीणा और उसके बड़े भाई चेतराम मीणा के बीच गुरुवार देर रात झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय रामहेत शराब के नशे में था। विवाद के दौरान उसने चेतराम के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से चेतराम की हालत बिगड़ गई।

कोटा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल चेतराम को तुरंत कोटा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर केशवरायपाटन थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोपी हिरासत में, हत्या का केस दर्ज

सीआई भूपेंद्र सिंह चारण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रामहेत मीणा को उसके घर से हिरासत में लिया है। मृतक के शव को कोटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। शुरुआती जांच में शराब का नशा और पारिवारिक झगड़ा घटना की वजह सामने आए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

चाचा ने नाबालिग भतीजी को कुल्हाड़ी से काटा:एक के बाद एक 40 वार किए; आरोपी ने जहर पीकर सुसाइड करने की कोशिश की
  • October 28, 2026

पुलिस आरोपी को डीडवाना अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से सीकर रेफर कर दिया। डीडवाना जिले में मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने 16 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से काट…

Read more

Continue reading
नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने वाली आरोपी मां गिरफ्तार:दबलाना पुलिस ने फरार महिला को पकड़ा, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
  • October 27, 2026

दबलाना थाना पुलिस ने नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के मामले में फरार चल रही उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग