
किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए लबान माइनर को पक्का तो बना दिया गया है, लेकिन खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नालियां बनाना भूल गए। नहर में पानी चलने के बावजूद यह खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
इससे करीब 100 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई रुक गई है और रबी की बुवाई पर संकट मंडरा रहा है। आधा दर्जन से ज्यादा किसान समय पर पानी नहीं मिलने से परेशान हैं।
लबान नहर अध्यक्ष कमला शंकर रामराज मीणा और किसान नेता रामावतार मीणा ने जल्द नालियां बनाने की मांग की है।
सीएडी के सहायक अभियंता भुवनेश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश देकर एक-दो दिन में समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया है।









