
नमाना कस्बे के बालाजी मंदिर की गली में ग्राम पंचायत की लगाई रोड लाइट कई महीनों से खराब पड़ी है। इससे मोहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है।
दुकानदार और व्यापारी भी अंधेरे के कारण व्यापार में दिक्कतें झेल रहे हैं। बाहर से खरीदारी करने वाले लोग अंधेरे की वजह से नहीं आ रहे हैं। मोहल्लेवासी अंधेरे में निकलने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली नजदीक है, इसलिए लाइट को जल्द ठीक कराया जाए या नई लगाई जाए। अंधेरे के कारण राहगीरों को जहरीले जीव-जंतुओं और दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया है।
सचिव बोले- 2-3 दिन में लगेगी नई लाइट
ग्रामीणों में मुकेश चित्तौड़ा, हेमराज राठौर, कृष्ण गोपाल प्रजापत और विमल चित्तौड़ा शामिल हैं। ग्राम सचिव मुजीब रहमान ने बताया कि पुरानी लाइट कोटा में मरम्मत के लिए पड़ी है। दो-तीन दिन में नई लाइट लगा दी जाएगी।









