
बूंदी के देईखेड़ा कस्बे में शुक्रवार देर रात एक हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 22 साल के शिवशंकर प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई
शिवशंकर ने अपने माता-पिता को पहले ही खो दिया था। अब परिवार में उसका छोटा भाई ही बचा है। देईखेड़ा थानाधिकारी रामभरोसी मीणा ने बताया कि शिवशंकर शुक्रवार देर रात रेल पटरियों पर चला गया था। परिजनों के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज चल रहा था।








