
नमाना कस्बे में बालाजी मंदिर से बस स्टैंड तक की लाइन में नलों से गंदा पानी आ रहा है। इससे परेशान मोहल्लेवासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
भंवर लाल राठौर, अनिरुद्ध राठौर और सांवरिया जांगिड़ ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से उनके घरों में पीने का गंदा पानी आ रहा है। उन्हें बाहर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे बीमार होने का डर है।
लोगों ने ग्राम पंचायत से पाइपलाइन लीकेज की जांच कर तुरंत ठीक कराने की अपील की। ग्राम पंचायत सचिव मुजीब रहमान ने कहा कि पीएचईडी विभाग को बता दिया गया है और दो-चार दिन में लीकेज ठीक करवा दिया जाएगा।









