
लाखेरी के देईखेड़ा कस्बे में शुक्रवार देर रात दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर एक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से 22 साल के शिव शंकर प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई।
देईखेड़ा थानाधिकारी रामभरोसी मीणा ने बताया कि शिव शंकर शुक्रवार देर रात रेल पटरियों पर चला गया था, जिससे यह घटना हुई।
परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज चल रहा था। शिव शंकर ने अपने माता-पिता को पहले ही खो दिया था। अब परिवार में उसका छोटा भाई ही बचा है।








