
बूंदी में अवैध खनन रोकने के लिए डाबी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही 1 लोडर हाईड्रा क्रेन को जब्त किया है। खनन विभाग ने जब्त वाहन पर 4 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि डाबी थानाधिकारी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी हेमराज शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने अवैध खनन में लगी हाईड्रा क्रेन को रोका और खनन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। खनन विभाग ने वाहन जब्त कर 4 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।









