सीनियर टीचर अंग्रेजी भर्ती-40% नंबर वाले सभी कैंडिडेट्स सिलेक्ट:अब 3713 अभ्यर्थियों की पात्रता की होगी जांच; 31 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंग्रेजी विषय में शामिल होने वाले उन सभी कैंडिडेट्स को सिलेक्ट कर लिया गया है, जो परीक्षा में मिनीमम मार्क्स (40 प्रतिशत) हासिल करने में सफल रहे है। आयोग की ओर से विचारित सूची जारी कर दी गई है और पात्रता जांच के लिए 3713 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल किया गया है।

बता दें कि यह सिलेक्शन लिस्ट प्रोसेस में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी। परीक्षा में कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्ग को 5% प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है।

अंग्रेजी विषय के 1956 पद थे

सीनियर टीचर भर्ती 9,651 पदों पर थी, जिसमें करीब 12 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरे थे। इसमें अंग्रेजी विषय के 1956 पद थे। अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 जुलाई 2026 को हुई थी। इसके लिए आवेदन करने वालों की संख्या 97 हजार 227 थी।

एग्जाम में 62 हजार 882 कैंडिडेट्स शामिल हुए। आयोग की ओर से 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण अंग्रेजी विषय के 228 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है।

31 से भर सकेंगे डिटेल फॉर्म

विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 रात्रि (11:59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी।

सीनियर टीचर भर्ती में सब्जेक्ट वाइज पदों की स्थिति…

विषयपद
गणित2,076
विज्ञान2,031
अंग्रेजी1,956
हिंदी1,577
संस्कृत1,323
सामाजिक विज्ञान600
उर्दू71
पंजाबी14
सिंधी2
गुजराती1
कुल पद9,651

माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा डॉक्यूमेंट्स की जांच

विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की ओर से की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा।

इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित किया जाएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को भेजी नहीं जाएगी। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा।

पद रह सकते है खाली

आयोग की ओर से भले ही पात्रता जांच के लिए पदों पर भर्ती के मुकाबले ज्यादा कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, लेकिन इसमें कई कैटेगिरी में कोई कैंडिडेट्स मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाया। ऐसे में पद खाली रहने की सम्भावना है। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद ही साफ हो पाएगा।

अब यहां देखें कट ऑफ मार्क्स…

1. कट ऑफ मार्क्स (अनुसूचित क्षेत्र – Scheduled Area)

मुख्य श्रेणी (Category Wise)

वर्ग (Category)उप-वर्ग (Sub Category)कट ऑफ मार्क्स
सामान्य (Gen. – UR)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
परित्यक्ता (DV)N.A.*
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
परित्यक्ता (DV)N.A.*

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)

श्रेणी (Category)उप-श्रेणीकट ऑफ मार्क्स
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)सामान्य (UR)N.A.*
अनुसूचित जाति (S.C.)N.A.*
अनुसूचित जनजाति (S.T.)N.A.*
विशेष योग्यजन (PH)B/LVN.A.*
H.H.N.A.*
OA/OL/OAL/CP/LC/SD/SI/DW/AAVN.A.*
(a) ASD (M), M.I., S.L.D., & (b) Mul. Dis.N.A.*

2. कट ऑफ मार्क्स (गैर-अनुसूचित क्षेत्र – Non Scheduled Area)

मुख्य श्रेणी (Category Wise)

वर्ग (Category)उप-वर्ग (Sub Category)कट ऑफ मार्क्स
सामान्य (Gen. – UR)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)सभी (ALL)
परित्यक्ता (DV)सभी (ALL)
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
परित्यक्ता (DV)N.A.*
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
परित्यक्ता (DV)N.A.*
अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
परित्यक्ता (DV)N.A.*
अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
विधवा (WD)N.A.*
परित्यक्ता (DV)N.A.*
सहरिया (SAHARIYA)सामान्य (GEN)N.A.*
सामान्य महिला (GEN. WE)N.A.*

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)

श्रेणी (Category)उप-श्रेणीकट ऑफ मार्क्स
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)सामान्य (UR)सभी (ALL)
अनुसूचित जाति (S.C.)संबंधित श्रेणी में पहले से उपलब्ध
अनुसूचित जनजाति (S.T.)N.A.*
अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)संबंधित श्रेणी में पहले से उपलब्ध
अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.)N.A.*
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)N.A.*
विशेष योग्यजन (PH)B/LVसंबंधित श्रेणी में पहले से उपलब्ध
H.H.N.A.*
OA/OL/OAL/CP/LC/SD/SI/DW/AAVसभी (ALL)
(a) ASD (M), M.I., S.L.D., & (b) Mul. Dis.N.A.*

Related Posts

करेंट अफेयर्स 30 अक्टूबर:SEBI और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने MoU किया, भारत में अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट बनाएगा
  • October 30, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (INTERNATIONAL) 1. SEBI और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने MoU किया बैंक ऑफ…

Read more

Continue reading
DU में PhD एडमिशन के लिए इंटरव्यू रद्द:JNU में विवाद, एससी, एसटी को सीटें कम, सिलेक्शन प्रोसेस में गड़बड़ी का आरोप
  • October 30, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हिंदी पीएचडी एडमिशन के लिए जारी नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है। इसकी वजह स्टूडेंट्स ने इंटरव्यू के लिए बहुत कम समय दिए जाने और सिलेक्शन प्रोसेस के…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

  • October 30, 2026
जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

  • October 30, 2026
मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

अमेरिका के 10 सैन्य विमान इजराइल में उतरे:ट्रम्प की पश्चिम एशिया के टॉप कमांडर से मुलाकात, ईरान पर फिर हमले की तैयारी

  • October 30, 2026
अमेरिका के 10 सैन्य विमान इजराइल में उतरे:ट्रम्प की पश्चिम एशिया के टॉप कमांडर से मुलाकात, ईरान पर फिर हमले की तैयारी

मोदी बोले- बनासकांठा के लोग आलू से सोना बना रहे:यहां कोई आकर नहीं कहता आलू से साेना बनाएंगे; जनसभा में कुर्सी की जगह चारपाई

  • October 30, 2026
मोदी बोले- बनासकांठा के लोग आलू से सोना बना रहे:यहां कोई आकर नहीं कहता आलू से साेना बनाएंगे; जनसभा में कुर्सी की जगह चारपाई

राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:दिल्ली में सड़क पर संसद कार्यक्रम कल होगा; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रैली

  • October 30, 2026
राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:दिल्ली में सड़क पर संसद कार्यक्रम कल होगा; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रैली

गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित

  • October 30, 2026
गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित