नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

महाराष्ट्र की 5 MLC सीटों में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती।

महाराष्ट्र के नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा। पार्टी ने दावा किया कि फडणवीस ने चुनाव के पूरे नतीजे आने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया

कांग्रेस ने कहा- फडणवीस ने चुनाव के पूरे नतीजे आने से पहले ही बड़ा तीर चलाने के अंदाज में ट्वीट कर दिया। लेकिन उनका तीर उनके सीने में ही जा लगा। दावे के मुताबिक, फडणवीस ने पीएम का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- एकदम जीरो! कम से कम कांग्रेस किसी एक चीज में तो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

वहीं, पीएम मोदी ने पोस्ट किया था- 4 राज्यों में 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? पीएम के पोस्ट से पहले तक कांग्रेस ने 4 राज्यों में एक भी सीटें नहीं जीती थी। लेकिन बाद में कांग्रेस नागपुर सीट जीत गई।

नागपुर CM फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र है और भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है। ऐसे क्षेत्र में कांग्रेस की जीत को भाजपा के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

40 घंटे से ज्यादा चली मतगणना, आखिर में पलटा नतीजा

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतगणना 27 अक्टूबर को शुरू हुई और 29 अक्टूबर की सुबह पूरी हुई। गिनती 40 घंटे से ज्यादा चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे चल रहे थे।

पहली वरीयता के वोटों की गिनती के बाद कोहले को 60,924 वोट मिले थे, जबकि अभिजीत वंजारी को 56,630 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले थे। किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए जरूरी वोटों का कोटा नहीं मिलने के कारण दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती की गई। इसके बाद वंजारी ने बढ़त हासिल की और जीत दर्ज की।

2020 में भी जीते थे वंजारी

अभिजीत वंजारी पेशे से वकील और शिक्षाविद हैं। उन्होंने 2020 में पहली बार नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उस समय उन्होंने भाजपा उम्मीदवार संदीप जोशी को हराया था। इस बार जीत के साथ उन्होंने विधान परिषद में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल किया।

वंजारी छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 1998 से 2002 के बीच महाराष्ट्र प्रदेश में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के महासचिव के रूप में काम किया। बाद में वे महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस और नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें
  • October 29, 2026

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पब्लिक महाभियोग प्रोग्राम करेगा। दूसरी जगह पर परमिशन नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम…

Read more

Continue reading
फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’
  • October 29, 2026

सीकर में यूडीएच मंत्रीजी का पूरा परिवार चुनावी मैदान में कूद गया। निर्दलीय बेटे को लेकर सवाल उठा तो बोले-जनता जवाब देगी। अजमेर में फ्लाईओवर को लेकर केंद्रीय मंत्रीजी की…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें