ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पब्लिक महाभियोग प्रोग्राम करेगा। दूसरी जगह पर परमिशन नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे 10 राजाजी मार्ग पर होगा। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता शामिल होंगे।

INDIA ब्लॉक SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। ये कार्यक्रम विपक्ष के 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रामलीला मैदान में जनसभा से पहले होगा।

राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र संगठनों से भी इस मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस या लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है। यह मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है।

राहुल बोले- ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं

राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है, तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए।

रैली से पहले खड़गे के घर पर विपक्षी नेताओं की बैठक

रामलीला मैदान पर रैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा समेत गठबंधन के कई नेता शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं, रामलीला मैदान में भी रैली की तैयारियां चल रही हैं।

विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए।

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Related Posts

नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था
  • October 29, 2026

महाराष्ट्र की 5 MLC सीटों में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती। महाराष्ट्र के नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस जीत…

Read more

Continue reading
फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’
  • October 29, 2026

सीकर में यूडीएच मंत्रीजी का पूरा परिवार चुनावी मैदान में कूद गया। निर्दलीय बेटे को लेकर सवाल उठा तो बोले-जनता जवाब देगी। अजमेर में फ्लाईओवर को लेकर केंद्रीय मंत्रीजी की…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें