चैटजीपीटी पर अब नहीं मिलेगी हथियारों की जानकारी:ओपनएआई ला रही सेफ्टी फीचर्स, हिंसक चैट भी नहीं कर सकेंगे, पैरेंट्स को मिलेगा अलर्ट

चैटजीपीटी से अब हथियारों और सिक्योरिटी सिस्टम से जुड़ी जानकारियां नहीं मिलेंगी। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह टीनेजर्स के लिए हथियारों और सुरक्षा प्रणालियों से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियों पर सख्त प्रतिबंध लगाएगी। यह नियम तब भी लागू होगा जब उपयोगकर्ता का सवाल देखने में सामान्य या बिना किसी हिंसक इरादे वाला लगे। दुनिया में हिंसा को रोकने के उद्देश्य से कंपनी यह नए सुरक्षा उपाय लागू कर रही है।

हिंसक चैट अपने-आप होगी बंद, बार-बार उल्लंघन पर अकाउंट पॉज

ओपनएआई के नए सुरक्षा नियम सभी यूजर्स पर लागू होंगे। यदि कोई यूजर बातचीत के दौरान लगातार हिंसा या किसी को नुकसान पहुंचाने जैसी बातों पर केंद्रितरहता है, तो चैटजीपीटी उस चैट सेशन को अपने-आप बंद कर देगा।

कंपनी ने यह भी बताया है कि यदि कोई यूजर बार-बार इस तरह की हिंसक बातें दोहराता है, तो उसका अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

इतिहास के बड़े हमलों के विवरण पर भी लगी रोक

ओपनएआई ने अतीत में हुए जनसंहारों की जानकारी देने के नियमों को भी सख्त बनाया है।

सभी यूजर्स के लिए पुराने सामूहिक हमलों के विस्तृत जानकारी तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है।

इसमें हमलों में इस्तेमाल किए गए हथियारों के प्रकार और उन्हें हासिल करने के तरीकों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां अब चैटजीपीटी नहीं देगा।

अगले कुछ हफ्तों में लागू होंगे नए सुरक्षा फीचर्स

ओपनएआई ने बताया कि ये नए सेफ्टी फीचर्स अगले कुछ हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट होना शुरू हो जाएंगे। कंपनी इन सुरक्षा उपायों का लगातार आकलन करेगी और जरूरत के हिसाब से इन्हें आगे भी अपडेट करती रहेगी।

रोजाना औसतन 15 मिनट ही चैटजीपीटी पर बिताते हैं टीन्स

ओपनएआई ने इस महीने की शुरुआत में टीनेजर्स द्वारा चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, किशोर यूजर रोजाना औसतन 15 मिनट से भी कम समय चैटजीपीटी पर बिताते हैं। इसके बावजूद कंपनी का मानना है कि युवाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा मानकों को सख्त बनाना जरूरी है।

क्यों पड़ी सुरक्षा सख्त करने की जरूरत?

दुनियाभर में एआई कंपनियों पर यह दबाव बढ़ रहा है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर युवाओं की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

NGO ‘कॉमन सेंस मीडिया’ की हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि चैटजीपीटी का टीन वर्जन आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने या ईटिंग डिसऑर्डर जैसी गंभीर चर्चाओं के दौरान माता-पिता को समय पर अलर्ट भेजने में नाकाम रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक कई मामलों में पैरेंट्स को काफी देर से अलर्ट मिला या बिल्कुल भी सूचित नहीं किया गया। इसी रिपोर्ट के बाद ओपनएआई ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने का फैसला किया है।

Related Posts

राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना
  • October 31, 2026

सोचिए, आप अपनी मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू लेकर दिल्ली के लिए रवाना होते हैं। दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचते ही पुलिस आपको कहे – आप गाड़ी लेकर दिल्ली में नहीं घुस सकते, वापस जाइए,…

Read more

Continue reading
गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित
  • October 30, 2026

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 13% की गिरावट दर्ज की गई। 2004 में कंपनी के पब्लिक होने के बाद से यह एक दिन में आई सबसे बड़ी…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

  • October 31, 2026
जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

  • October 31, 2026
जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

  • October 31, 2026
राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

  • October 31, 2026
सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

  • October 31, 2026
प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी

  • October 31, 2026
जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी