बेंगलुरु के 5-स्टार होटल पूल में करंट, 2 विदेशी मरे:एक एयरलाइन क्रू मेंबर, दूसरा टेक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर था; अमेरिकी नागरिक भी घायल

बेंगलुरु के 5-स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना होटल की तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुई।

मृतकों की पहचान 57 साल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और 45 साल के स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट के रूप में हुई है। दोनों होटल में ठहरे हुए थे।

दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का पूल अटेंडेंट घायल हो गए। दोनों को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

होटल कॉनराड बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) में केंसिंग्टन रोड अल्सूर में है।

होटल कॉनराड बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) में केंसिंग्टन रोड अल्सूर में है।

शुक्रवार शाम हुआ हादसा

जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस लुफ्थांसा एयरलाइंस में क्रू मेंबर थे। स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट टेक कंपनी IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों शुक्रवार शाम तैरने के लिए होटल के तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में गए थे। इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर करंट लग गया।

बचाने पहुंचे दो लोग घायल

होटल में ठहरे 41 साल अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डीसेंटिस और भारतीय पूल अटेंडेंट 28 साल राहुल तिवारी ने दोनों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों घायल हो गए।

मैथ्यू डीसेंटिस और राहुल तिवारी को मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

केस दर्ज कर करके पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। होटल मैनेजमेंट की ओर से अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है।

शनिवार सुबह होटल की वेबसाइट पर स्विमिंग पूल के 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ‘मेंटेनेंस के लिए बंद’ रहने की जानकारी दी गई।

कॉनराड हिल्टन ग्रुप का लग्जरी 24 मंजिला 5-स्टार होटल है। यहां स्टैंडर्ड रूम में ठहरने का खर्च कम से कम 25 हजार रुपए प्रति रात है।

Related Posts

जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब
  • October 31, 2026

जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एमबीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला (23) ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के…

Read more

Continue reading
होर्मुज में हमले का नया तरीका, जहाज पर बम चिपकाया:धमाके से इंजन रूम जला, 27 भारतीय मौजूद थे, सभी सुरक्षित
  • October 31, 2026

होर्मुज में जहाज पर हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। होर्मुज में गुरुवार को 27 भारतीय क्रू सदस्यों वाले तेल टैंकर MT लुईस 1 पर हमला हुआ।…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

  • October 31, 2026
जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

  • October 31, 2026
जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

  • October 31, 2026
राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

  • October 31, 2026
सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

  • October 31, 2026
प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी

  • October 31, 2026
जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी