भाजपा का दावा- राहुल-प्रियंका में मतभेद:कांग्रेस में 2 गुट बने; INDIA ब्लॉक रैली में बोलने नहीं दिया, 8 नेताओं ने स्पीच दी थी

प्रियंका और राहुल गांधी रविवार को रामलीला मैदान तक के पूरे रास्ते आपस में बात करते दिखे।

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस में दो गुट बन चुके हैं, जिसकी वजह राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद है।

भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्राने आरोप लगाया कि राहुल ने अपनी बहन को INDIA ब्लॉक के दो प्रदर्शनों में बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका को आगे बढ़ाने पर वे खुद पीछे हो सकते हैं।

कांग्रेस की ओर से अभी इस पर जवाब नहीं आया है।

दरअसल, INDIA ब्लॉक ने शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था। इसके बाद रविवार को इसी मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली बुलाई गई थी। प्रियंका ने दोनों ही मौकों पर भाषण नहीं दिया था।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे थे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे थे।

भाजपा का दावा- प्रियंका गांधी नाखुश दिखीं

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो कहा कि प्रियंका गांधी मॉक पार्लियामेंट और रामलीला मैदान की रैली में नाखुश दिखीं। उन्होंने सवाल किया-

QuoteImage

क्या गांधी परिवार के भीतर ही कोई राजनीतिक खेल चल रहा है? क्या राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका वाड्रा को नेता के तौर पर आगे बढ़ाने पर वे पीछे हो सकते हैं? क्या इसी वजह से गांधी परिवार में प्रियंका वाड्रा का वोट भी चुरा लिया गया है?QuoteImage

रैली में राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे

राहुल ने इंडिया ब्लॉक की रैली में कहा कि करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।

रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी।

SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हुए थे।

SIR विवाद पर विपक्ष के 6 सवाल और चुनाव आयोग के जवाब

Related Posts

डांस करते हुए बाड़ेबंदी में पहुंचे, कल 37-जिलों में काउंटिंग:राजेंद्र राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव मैदान में बेटे-बहू, पत्नी और परिजन
  • November 19, 2026

प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद…

Read more

Continue reading
मोदी बोले-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर:देश की ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, अक्टूबर में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर का निर्यात
  • November 19, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इसके करीब 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान