
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इसके करीब 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात लगभग 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक निर्यात है।’
उन्होंने बताया कि विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट बताती है कि सिर्फ 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। 1970 के दशक में जब ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी।









