पीएम मोदी रिन्यूएबल एनर्जी समिट का इनॉगरेशन करेंगे:130 देश शामिल होंगे, भारत की क्षमता 300 गीगावॉट, टॉप 3 देशों में शामिल

पीएम मोदी सोमवार को इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का इनॉगरेशन करेंगे। चार दिवसीय समिट 2 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। इसकी थीम ‘इन्वेस्ट, इनोवेट, इंस्पायर’ रखी गई है। मोदी शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस समिट में 130 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 40 से अधिक मंत्री भी होंगे। इसके अलावा निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन इसमें कंट्री पार्टनर के रूप में हिस्सा लेंगे। 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी रिन्यूबल एनर्जी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

भारत की रिन्यूबल एनर्जी क्षमता कितनी है, आगे क्या चुनौतियां; 5 सवाल-जवाब

सवाल: रिन्यूएबल एनर्जी क्या होती है?

जवाब: ऐसे ऊर्जा स्रोत, जिनसे बार-बार बिजली बनाई जा सकती है और जो प्राकृतिक रूप से दोबारा उपलब्ध होते हैं, उन्हें रिन्यूएबल एनर्जी कहते हैं।

जैसे: – सूरज की रोशनी से सोलर एनर्जी। – हवा से विंड एनर्जी। – पानी से हाइड्रो पावर। – जैविक कचरे और कृषि अवशेषों से बायो एनर्जी।

सवाल: भारत के लिए यह समिट क्यों अहम है?

  • विदेशी निर्भरता घटाना: स्वच्छ ऊर्जा से आयातित तेल, गैस और कोयले पर निर्भरता कम होगी।
  • बिजली की मांग पूरी करना: उद्योग, शहरों और घरों की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
  • रोजगार और उद्योग बढ़ाना: सोलर पैनल, बैटरी और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में निवेश, रोजगार और विनिर्माण बढ़ेगा।
  • जलवायु परिवर्तन से मुकाबला: ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलेगी।
  • वैश्विक बाजार में मजबूती: भारत स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों और तकनीक का बड़ा निर्माता और निर्यातक बन सकेगा।

सवाल: भारत की रिन्यूबल एनर्जी क्षमता कितनी है?

जवाब: भारत में रिन्यूएबल एनर्जी (सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय स्रोतों) की कुल स्थापित क्षमता करीब 299.25 गीगावॉट (GW) है। इसमें सोलर एनर्जी की क्षमता 171.05 GW, विंड एनर्जी की 59.20 GW और बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट की 52.06 GW है।

देश में रोजाना सोलर, विंड और अन्य रिन्यूएबल स्रोतों से औसतन करीब 85.57 करोड़ यूनिट बिजली पैदा हो रही है।

सवाल: क्या 300.50 GW का मतलब है कि भारत रोज इतनी बिजली बना रहा है?

जवाब: नहीं। इसका मतलब है कि इन सभी बिजली संयंत्रों की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 300.50 GW है।

इसे ऐसे समझिए:

जैसे किसी कार की अधिकतम रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका मतलब यह नहीं कि कार हर समय 200 की रफ्तार से चल रही है।

इसी तरह बिजली संयंत्र भी हर समय अपनी पूरी क्षमता से बिजली नहीं बनाते।

सवाल: क्या 300.50 GW बिजली भारत के लिए पर्याप्त है?

जवाब: अभी इसे देश की पूरी बिजली जरूरत के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता।

भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। घरों में AC, फैक्ट्रियों, मेट्रो, इलेक्ट्रिक वाहनों और डेटा सेंटर को ज्यादा बिजली चाहिए।

इसके अलावा सोलर और विंड एनर्जी हर समय उपलब्ध नहीं होती। इसलिए भारत को कोयला, गैस और दूसरे स्रोतों से भी बिजली बनानी पड़ती है।

सवाल: रिन्यूएबल एनर्जी बढ़ने से आम लोगों को क्या फायदा होगा?

जवाब: घरों में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल कम हो सकता है। किसानों को सोलर पंप से सिंचाई में मदद मिल सकती है। नए सोलर और विंड प्रोजेक्ट से रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

बिजली उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भरता घट सकती है। प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बिजली बिल में कितनी बचत होगी, यह योजना, लागत और इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।

Related Posts

साइबर लिटरेसी- क्या आपका आईफोन चोरी हो गया:सरकार की चेतावनी! ‘फोन मिल गया’ जैसे मैसेज से सावधान, लगेगा चूना, ये साइबर स्कैम है
  • November 15, 2026

सोचिए, किसी व्यक्ति का लाखों रुपए का आईफोन चोरी हो जाए। उसके दोबारा सिम एक्टिवेट करने के बाद एक मैसेज आए- ‘आपका आईफोन मिल गया है।’ मैसेज में फोन वापस…

Read more

Continue reading
मस्क के स्टारशिप ने इतिहास रचा:पहली बार स्पेस से लौटा रॉकेट लॉन्चिंग बेस पर कैच हुआ; बूस्टर फटने से डबल कैच का प्लान फेल
  • November 15, 2026

स्पेसएक्स का लक्ष्य रॉकेट लॉन्च की लागत घटाकर 100-200 डॉलर प्रति किलो करना है। इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे