
चंडीगढ़ में आयोजित स्वच्छता अभियान में बूंदी जिले के युवाओं ने पहला स्थान हासिल किया। यह अभियान माय भारत (MY BHARAT) और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के देखरेख में हुआ।
BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत हुए अभियान में कमल सैनी, शैतान गुर्जर, शुभम सेन और अवंतिका प्रजापत ने हिस्सा लिया। चारों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इन युवाओं ने मेरा युवा भारत के निदेशक अशोक मेघवाल के निर्देशों का पालन किया। अभियान के दौरान वॉलंटियर ने कैंप में भूमिका निभाई और जागरूकता का संदेश दिया।
बूंदी की टीम ने अभियान में पहला स्थान हासिल किया।







