
लाखेरी कस्बे के माल की झोपड़ियां निवासी 30 वर्षीय लोकेश मीणा ने देर रात घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में शोक है।







