नरेश मीणा गायब, पुलिस को दिया गिरफ्तार करने का चैलेंज:अचानक घर की तलाशी पर पिता भड़के, अधिकारियों से बोले- यहां बहन-बेटियां रहती हैं

बारां के नाहरगढ़ में वनकर्मियों से मारपीट के आरोप में पुलिस भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा की तलाश कर रही है। मंगलवार (3 नवंबर) सुबह पुलिस नरेश मीणा के नया गांव (बारां) में उनके घर भी पहुंची।

अचानक घर में सर्च से नरेश मीणा के पिता कल्याण सिंह मीणा पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। उनका कहना था कि इस तरह की सर्च से परिवार दहशत में है।

वहीं, सोमवार रात को नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि- वे गांव में ही हैं, पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

मंगलवार सुबह एक और पोस्ट किया गया, जिसमें नरेश मीणा 6 नवंबर को गिरफ्तारी देने की बात कह रहे हैं।

सबसे पहले देखिए- ये PHOTOS

मंगलवार सुबह अटरू सीओ सहित कई थानों की पुलिस नरेश मीणा के घर पहुंची थी। यहां उनके पिता से अधिकारियों की बहसबाजी हो गई।

मंगलवार सुबह अटरू सीओ सहित कई थानों की पुलिस नरेश मीणा के घर पहुंची थी। यहां उनके पिता से अधिकारियों की बहसबाजी हो गई।

नरेश मीणा के घर सुबह करीब साढ़े पांच बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने नरेश मीणा का घर घेर लिया।

नरेश मीणा के घर सुबह करीब साढ़े पांच बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने नरेश मीणा का घर घेर लिया।

बारां पुलिस अधीक्षक को दिया था चैलेंज

वनकर्मियों से मारपीट के आरोप में नरेश मीणा के समर्थकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नाहरगढ़ थाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन-नारेबाजी की।

इसके बाद सोमवार देर रात नरेश मीणा ने बारां पुलिस अधीकक्ष को चैलेंज दिया कि, पुलिस गांव आ सकती है, मैं भगौड़ा नहीं हूं।

इसके बाद नरेश मीणा घर से गायब हो गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने उनके घर व आसपास के एरिया में सर्च किया।

सीओ पर भड़के नेता के पिता, बोले-

पुलिस के अचानक भारी बल के साथ घर पहुंचने पर मीणा के पिता और अन्य परिजनों ने विरोध जताया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन पुलिस सर्च का विरोध कर रहे हैं।

परिजनों का कहना था कि पुलिस अचानक घर पहुंची, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। उनके पिता ने कहा कि घर में बहन-बेटियां और बुजुर्ग रहते हैं।

ऐसे में अचानक घर में प्रवेश करना उचित नहीं है। इस पर पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया कि अपराध होने पर पुलिस अचानक भी पहुंचती है।

पिता बोले- कानून की भी अपनी गरिमा होती है

नरेश मीणा के पिता ने पुलिस अधिकारियों ने कहा -आखिर ऐसा कौन सा अपराध हो गया कि पुलिस इस तरह पहुंच गई? पुलिस अधिकारी ने उन्हें मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों का हवाला दिया।

पुलिस अधिकारियों ने नरेश मीणा को बुलाने की बात कही तो परिजनों ने कहा कि वे खुद आने की बात कह रहे हैं। इस पर पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया कि वे अभी तक आए नहीं हैं।

नरेश मीणा ने सोमवार रात को जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, उसकी भी जांच की जा रही है।

नरेश मीणा ने सोमवार रात को जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, उसकी भी जांच की जा रही है।

वीडियों में नरेश मीणा ने क्या-क्या कहा?

पुलिस के गांव पहुंचने से पहले नरेश मीणा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने एसपी को संबोधित करते हुए कहा कि- वे अपने गांव नया गांव में ही मौजूद हैं और कहीं भागे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करना है तो पुलिस गांव आ सकती है, वे उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने एसपी से मानवता बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे दिनभर से गांव में बैठे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं नहीं जा रहे हैं।

गिरफ्तारी होने पर बेटे को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारी

वीडियो में नरेश मीणा ने तीसरे चरण के चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने समर्थकों से हाथी चुनाव चिह्न पर वोट देने की अपील की।

साथ ही कहा कि यदि उनकी गिरफ्तारी होती है तो उनके बेटे अनिरुद्ध के साथ कमल राठौड़, स्नेहा धाकड़ और जैन जी चुनाव का नेतृत्व करेंगे।

नरेश मीणा के खिलाफ 1 महीने में 3 केस दर्ज

पिछले 1 महीने में नरेश मीणा के खिलाफ 3 केस दर्ज हुए हैं। 1 नवंबर को नाहरगढ़ रेंज ऑफिस में वनकर्मियों के साथ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और जब्त सामान जबरन ले जाने का केस दर्ज हुआ है।

इससे पहले छबड़ा में खाद की मांग को लेकर नरेश मीणा ने SDM ऑफिस के बाहर किसानों के साथ धरना दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ अधिकारियों को धमकाने समेत 8 धाराओं में FIR दर्ज की गई थी।

इसके अलावा करीब 1 महीने पहले जयपुर कूच के दौरान शिवदासपुरा टोल पर जाम लगाने के मामले में भी केस दर्ज हुआ था।

नरेश मीणा साल 2024 में सबसे पहले चर्चा में आए थे। उन्होंने 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में उपखंड अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था।

Related Posts

डांस करते हुए बाड़ेबंदी में पहुंचे, कल 37-जिलों में काउंटिंग:राजेंद्र राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव मैदान में बेटे-बहू, पत्नी और परिजन
  • November 19, 2026

प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद…

Read more

Continue reading
मोदी बोले-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर:देश की ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, अक्टूबर में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर का निर्यात
  • November 19, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इसके करीब 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान