
लाखेरी पंचायत समिति में पंचायती राज चुनाव के लिए 28 प्रत्याशियों ने कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड 5 और 8 में कई दावेदार मैदान में हैं।
वार्ड 1 एसटी महिला सीट से 32 साल की बबली मीना ने कांग्रेस और निर्दलीय, दोनों रूपों में नामांकन भरा है। वार्ड 4 सामान्य महिला सीट से कांग्रेस की 33 साल की भारती मीना ने पर्चा दाखिल किया है।
वार्ड 5 एसटी सीट पर कांग्रेस और निर्दलीय, दोनों रूपों में महेश चरण (50) ने नामांकन भरा है। भाजपा से बुद्धि प्रकाश मीना (48) और बसपा से सत्यनारायण मीना (51) ने भी पर्चा दाखिल किया है।
इसी प्रकार वार्ड 6 एसटी सीट से 38 साल के नरेंद्र ने कांग्रेस और निर्दलीय, दोनों रूपों में नामांकन भरा है। वार्ड 8 सामान्य सीट से कांग्रेस के लटूर (66), मीठा लाल (31) और पुरणमल मीणा (59) ने पर्चे दाखिल किए हैं।
वार्ड 12 ओबीसी सीट से 60 साल के बाबूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। वार्ड 14 एसटी महिला सीट से बसपा की 34 साल की अजीता बाई ने पर्चा दाखिल किया है। वार्ड 15 सामान्य सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश पारीक (53) ने नामांकन भरा है।







