
शिक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
हिण्डोली में ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक हुई। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा हिण्डोली के देखरेख में हुई। जिला शिक्षा अधिकारी स्नेहलता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमित्रा मीणा ने अध्यक्षता की।
बैठक में एसीबीईओ प्रथम बुद्धाराम बिश्नोई, एसीबीईओ द्वितीय फोरूलाल रैगर, आरपी द्वितीय मनोज कुमार, ब्लॉक साक्षरता प्रभारी पूरण सिंह और वरिष्ठ सहायक सुरेश यादव मौजूद रहे। सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में शाला संबलन, छात्रों और टीचर्स की उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार, आधार-जनाधार प्रमाणीकरण और कक्षा 5 व 8 के बोर्ड आवेदन की समीक्षा हुई। NMMS, छात्रवृत्ति, पालनहार, लाडो योजना, पीएम पोषण, UDISE और स्कूलों की रैंकिंग पर भी चर्चा की गई।
स्नेहलता शर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विभागीय लक्ष्य समय पर पूरे करने को कहा। सुमित्रा मीणा ने सभी पीईईओ को अपने अधीन स्कूलों की नियमित निगरानी करने और योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में हिण्डोली ब्लॉक को शिक्षा और विभागीय योजनाओं की प्रगति में जिले में आगे लाने के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया गया।







