लव मैरिज वाली नई दुल्हनिया बनी ‘सरपंच’:कांग्रेस नेता का ‘किरोड़ी-प्रेम’; नरेश मीणा की ‘तलाश’

करौली में इंटरकास्ट लव मैरिज करने का फायदा लड़की को सरपंच पद के रूप में मिला। कांग्रेस नेता ओमप्रकाश हुड़ला का किरोड़ी प्रेम जाग उठा। बारां में पुलिस को युवा नेताजी की तलाश है और अलवर में प्रशासन की कार्रवाई पर बच्चा रो पड़ा।

राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में…

1. ससुराल पहुंचते ही दुल्हनिया बनी ‘सरपंच’

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में एक से बढ़कर एक समीकरण काम करते हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि लव मैरिज का भी एंगल बनेगा।

बात करौली के गुड़ला गांव की है। यह गांव गुर्जर बहुल बताया जाता है। गुर्जर समाज की आबादी 90 फीसदी से ज्यादा है।

हाल ही गांव के युवक राहुल गुर्जर ने अपनी प्रेमिका नैना से लव मैरिज कर ली। नैना एसटी समाज से आती हैं।

अब हुआ ये कि गुड़ला ग्राम पंचायत में सरपंच की सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित हो गई। ऐसे में गुर्जर समाज ने बैठक कर नई दुल्हनिया नैना को सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया।

रिजल्ट में नैना ने 2470 वोटों से जीत हासिल कर कीर्तिमान रच दिया। घर में बहू बनकर आई नैना देखते ही देखते गांव की सरपंच बन गई।

अब हर तरफ इस लव मैरिज के चर्चे हैं। जिसमें दोनों पक्ष खुश नजर आ रहे हैं। जो दुल्हनिया घर संभालने आई थी, उसे अब पूरा गांव संभालना है।

करौली के गुर्जर बहुल गुड़ला गांव में राहुल गुर्जर ने लव मैरिज करने वाली नैना धानका को समाज ने एसटी रिजर्व सीट पर सरपंच के लिए खड़ा किया। नैना रिकॉर्ड मतों से जीतीं।

करौली के गुर्जर बहुल गुड़ला गांव में राहुल गुर्जर ने लव मैरिज करने वाली नैना धानका को समाज ने एसटी रिजर्व सीट पर सरपंच के लिए खड़ा किया। नैना रिकॉर्ड मतों से जीतीं।

2. कांग्रेस के नेताजी का ‘किरोड़ी प्रेम’

उनका नाम ओमप्रकाश हुड़ला है। वे कांग्रेस की सरकार के दौरान राज्यमंत्री रहे थे। दौसा के महवा से आते हैं।

लगभग तीन साल पहले रीट पेपर लीक का मुद्दा खूब उछला था। इसी की पड़ताल में ईडी ने हुड़ला जी के घर रेड कर दी थी।

तब अपनी मां के पास पहुंचकर हुड़लाजी खूब रोये थे। कहा था कि अस्सी बरस की मां के घर रेड डालकर किरोड़ी लाल जी ने अच्छा नहीं किया। भगवान पाप देगा।

वही ओमप्रकाश हुड़ला हैं, जिनके स्वर अब नरम हो गए हैं। राजनीति में परमानेंट दोस्त या परमानेंट दुश्मन कोई नहीं होता।

महवा में गांव में घूमते हुए हुड़ला ने लोगों से बात की। कहा- किरोड़ीजी तो मेरे बड़े भाई हैं। मैं दिल से उनकी काफी इज्जत करता हूं। मैंने कभी उन्हें नाम लेकर नहीं पुकारा। आगे श्री पीछे जी लगाया।

बात को आगे बढ़ाते हुए वे बोले- किरोड़ी लालजी ने सही समय पर सही फैसला लिया होता तो वे मुख्यमंत्री बन जाते।

अब हुड़लाजी की नीयत पर शक हो रहा है। ये वाकई किरोड़ी बाबा के शुभचिंतक हैं या फिर ठहरे हुए पानी में कंकड़ फेंक लहरों का मजा लेना चाहते हैं।

क्योंकि कई मंचों से किरोड़ी बाबा भी इस तरह की टीस जाहिर कर चुके हैं। राजनीति के रंग निराले हैं। तारीफों के पुल बांधने वाले कहीं नीचे से खंभा सरकाने की फिराक में तो नहीं?

दौसा में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश हुड़ला ने कहा कि अगर किरोड़ी लाल मीणा सही वक्त पर सही फैसला लेते तो मुख्यमंत्री बनते।

दौसा में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश हुड़ला ने कहा कि अगर किरोड़ी लाल मीणा सही वक्त पर सही फैसला लेते तो मुख्यमंत्री बनते।

3. नरेश मीणा चैलेंज करके हुए गायब

उन्हें ऐसा भ्रम है कि जितने ज्यादा होंगे केस, राजनीति में उतना ही चमकेगा फेस।

यही सोचकर शायद उन्होंने एसडीएम के गाल से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पलटकर नहीं देखा।

जहां कुछ फटा हुआ देखते हैं उसी में अपनी टांग घुसा देते हैं। वे अपने समर्थकों को भी लतियाते, जुतियाते और धकियाते नजर आते हैं। औरों की तो बिसात ही क्या?

हाल ही वे जयपुर पहुंचे थे। वहां प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर रहे थे। नाहरगढ़ का एरिया था। सभा में इलाके के किसान भी थे। किसान बोले- वन विभाग तंग कर रहा है। पानी की मोटर-पाइप सब उठा ले जाता है।

उन्होंने तर्जनी उठाकर सेना को आदेश दिया- किसान को परेशान किया तो सरकारी दफ्तरों में आग लगा देंगे। नेताजी की सेना के जवान एक्टिव हो गए। वन विभाग के दफ्तर में हंगामा कर दिया। वनकर्मियों को पीट दिया। नाका इंचार्ज ने केस दर्ज करा दिया।

उसी केस को लेकर नेताजी की तलाश की जा रही थी। नेताजी एक वीडियो में प्रकट हुए और बोले- मैं कहीं भागा नहीं हूं। अपने गांव में हूं। बारां एसपी मुझे गिरफ्तार कर लो।

पुलिस मुंह-अंधेरे ही नेताजी के घर पहुंच गई। लेकिन नेताजी की बात झूठी निकली। वे घर में नहीं थे। वे जहां भी होंगे, पुलिस उन्हें पकड़ ही लेगी।

लेकिन पकड़े जाने से पहले उन्होंने समर्थकों को निर्देश दिए कि मेरे बाद मेरा बेटा आपको लीड करेगा।

बारां में बीएसएस प्रमुख नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंच गई। मीणा ने कहा था कि मैं गांव में हूं, पुलिस आकर अरेस्ट कर ले।

बारां में बीएसएस प्रमुख नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंच गई। मीणा ने कहा था कि मैं गांव में हूं, पुलिस आकर अरेस्ट कर ले।

4. चलते-चलते..

शायर निदा फाजली साहब ने खूबसूरत शेर कहा था। अशआर कुछ यूं हैं-

घर से मस्जिद है बहुत दूर, चलो यूं कर लें किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए

अलवर शहर प्रशासन की कोशिश थी कि इस दीपावली शहर बहुत खूबसूरत नजर आए। इसके लिए सड़क पर फुटकर काम करने वाले छोटे व्यापारियों, विक्रेताओं, थड़ी ठेलेवालों को शिफ्ट करने का अभियान चला।

दीपावली के त्योहारी सीजन में ये लोग कुछ दिन अपनी दुकान सजाकर कमा-खा लेते थे। पूरा परिवार काम में जुट जाता था। त्योहार अच्छा निकल जाता था।

अब इन सबको हाट बाजार में शिफ्ट किया जा रहा है। विक्रेता इसका विरोध कर रहे हैं। कह रहे हैं कि त्योहार की खरीदारी तो मुख्य बाजार में ही होती है। हाट में कम लोग जाते हैं।

प्रशासन हटाने पर अड़ा है और लोग उसी जगह बैठकर व्यवसाय करना चाहते हैं। बार-बार प्रशासन के अड़ंगे से तंग आकर एक मूर्ति वाले ने सड़क पर फेंक-फेंककर अपनी मूर्तियां तोड़ दीं।

कार्रवाई से तंग फुटकर विक्रेता परिवार के एक बच्चे ने खूब हिम्मत दिखाई। आंखों में आंसू और आक्रोश एक साथ भरकर उसने प्रशासन को ललकार दिया। बोला- किसी की चोरी तो कर नहीं रहे। मेहनत करके खा रहे हैं। फिर भी गरीब के पेट पर लात मार रहे हो। कोई कुछ बोलता क्यों नहीं?

बच्चे को रुलाकर शहर खूबसूरत और रोशन नजर आने भी लगा तो क्या फायदा?

अलवर में फुटकर विक्रेताओं को शिफ्ट किया जा रहा है। कार्रवाई से परेशान फुटकर व्यापारी परिवार का एक बच्चा रोते-रोते विरोध करने लगा।

अलवर में फुटकर विक्रेताओं को शिफ्ट किया जा रहा है। कार्रवाई से परेशान फुटकर व्यापारी परिवार का एक बच्चा रोते-रोते विरोध करने लगा।

Related Posts

डांस करते हुए बाड़ेबंदी में पहुंचे, कल 37-जिलों में काउंटिंग:राजेंद्र राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव मैदान में बेटे-बहू, पत्नी और परिजन
  • November 19, 2026

प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद…

Read more

Continue reading
मोदी बोले-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर:देश की ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, अक्टूबर में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर का निर्यात
  • November 19, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इसके करीब 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान