‘राष्ट्रभक्त’ जेन जी तैयार करेगा RSS, सोशल मीडिया पर नजर:यूपी में यूजीसी बिल से नुकसान का डर, इंदौर बैठक के 6 संदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक RSS के नेता जुटे। 6 मुद्दों सोशल मीडिया, जेन जी, विदेशी फंडिंग, पंजाब चुनाव, यूजीसी बिल और रूठे स्वयंसेवकों को मनाने पर बात की। बैठक में BJP के संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राज्यों के संगठन मंत्री भी शामिल थे, यानी ये सारे मैसेज BJP के लिए भी थे।

6 मुद्दे, जिन पर बात हुई…

1. सरकार के खिलाफ कौन सा नैरेटिव चल रहा, RSS नजर रखेगा दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन सोशल मीडिया की ताकत का सबसे बड़ा उदाहरण है। BJP और सरकार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर लेगी, ये किसी ने नहीं सोचा था।

आंदोलन का तरीका पारंपरिक आंदोलनों और विरोध से अलग था। सोशल मीडिया के इस प्रयोग से कैसे निपटें, सोशल मीडिया की अराजकता पर लगाम कैसे लगाई जाए, यही बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा रहा।

मैसेज दिया गया कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया के भ्रमजाल में न फंसें, लेकिन सोशल मीडिया से कटना भी नहीं है। सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे हर नैरेटिव को गंभीरता से लें। उसकी चर्चा अधिकारियों से करें। अगर लगे कि नैरेटिव हमारी विचारधारा के खिलाफ है, तो उसे जमीन पर काउंटर करें।

सोशल मीडिया की निगरानी के लिए RSS अलग टीम भी तैयार कर सकता है। ये प्रचार विभाग से अलग होगी। इस पर अभी सिर्फ विचार आया है। टीम का स्ट्रक्चर और फॉर्मेट तय होना बाकी है।

इंदौर बैठक में RSS के सभी 46 प्रांतों और 11 क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह भी शामिल हुए।

इंदौर बैठक में RSS के सभी 46 प्रांतों और 11 क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह भी शामिल हुए।

2. जेन जी को पाले में लाने के लिए युवाओं के बीच जाएगा संघ

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को जेन जी प्रोटेस्ट कहा गया। RSS का प्लान ऐसे जेन जी युवाओं की फौज तैयार करने का है, जो गंभीर मुद्दों पर बिना अराजक हुए आंदोलन करे। अपने मुद्दे उठाए, सरकार का विरोध भी करे, लेकिन सबके मूल में देश को आगे बढ़ाने की भावना हो। उसकी लगाम किसी और के हाथ में न हो।

बैठक के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि जेन जी को सामने रखकर विदेशी और राष्ट्रविरोधी ताकतें देश के खिलाफ काम कर रही हैं। इसलिए हमें राष्ट्रभक्त जेन जी तैयार करने हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को उनके बीच जाना होगा। उनकी जरूरतें और उनकी भाषा को समझना होगा।

इंदौर बैठक से पहले 6 अगस्त को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जेन जी पर बात की थी। उन्होंने मुंबई में जेन जी और जेन अल्फा से एक घंटे तक संवाद किया था। कहा था कि जेन जी और जेन अल्फा, पुरानी पीढ़ी से ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है।

3. आंदोलनों के पीछे विदेशी फंडिंग का शक, सख्त कानून की पैरवी

विदेशी फंडिंग और विदेश से बनाए जा रहे नैरेटिव पर मंथन तीसरा बड़ा मुद्दा है। देश की इंटेलिजेंस एजेंसियां देश में हो रहे आंदोलन में विदेशी फंडिंग के लिंक खंगाल रही हैं।

सरकार में हमारे सूत्रों के मुताबिक, आंदोलनकारियों और आंदोलन को लेकर लगातार खोजबीन हो रही है। कई सबूत भी मिले हैं। इन्हें जल्द लोगों के सामने डॉक्यूमेंट के रूप में लाने की तैयारी है।

विदेश फंडिंग पर लगाम कैसे लगे, इस पर बैठक में चर्चा की गई। कहा गया कि विदेश फंडिंग पर काम कर रही संस्थाओं की जांच होनी चाहिए। एक सख्त कानून बनना चाहिए। हाल में हुए आंदोलनों के मकसद को भी खंगालना चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन कर चुकी है। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन बाकी राज्यों में फैला। इस दौरान पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बहुत ज्यादा सख्ती करने के आरोप लगे।

कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन कर चुकी है। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन बाकी राज्यों में फैला। इस दौरान पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बहुत ज्यादा सख्ती करने के आरोप लगे।

4. यूजीसी बिल से नाराजगी, यूपी में नुकसान का डर

यूपी में BJP का वोटर नाराज है। इसकी बड़ी वजह उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव खत्म करने के लिए लाए गए यूजीसी के प्रस्तावित नियम हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इन पर रोक लगा दी है। कई राज्यों में बिल का विरोध हो रहा था। यूपी पहला राज्य होगा, जहां विरोध से नुकसान की आशंका BJP और संघ दोनों को सता रही है। प्रदेश में फरवरी-मार्च में चुनाव हैं।

RSS ने बैठक शुरू होने से पहले ही साफ कहा कि वह यूजीसी बिल के साथ नहीं है। इस बिल का सर्कुलर संतुलित नहीं था। इससे सामाजिक एकता और संतुलन प्रभावित होने की आशंका थी।

5. पंजाब में फोकस जीत नहीं, ड्रग्स और कानून-व्यवस्था मुद्दा

पंजाब में फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बीते 6 महीनों में RSS ने ग्राउंड वर्क पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट में सामने आया कि पंजाब के मुद्दे अलग हैं। यहां बंगाल जैसी रणनीति काम नहीं करेगी।

पंजाब में सामने खास आइडियोलॉजी वाली सरकार, मुद्दे और अराजक संगठन हैं। ड्रग्स की सप्लाई और राज्य में तैयार हो रहे नशीले केमिकल एक मुद्दा हैं, तो खालिस्तान दूसरा। लॉ एंड आर्डर, हथियारों की सप्लाई और धर्मांतरण अलग मुद्दे हैं।

RSS पंजाब पर बनी समझ पर आगे भी काम करेगा। BJP ड्रग्स को चुनाव का मुद्दा बनाएगी। RSS के स्वयंसेवक बंगाल की तरह लॉ एंड आर्डर को मुद्दा बनाएंगे। सूत्र ने स्पष्ट किया, इस बार पंजाब जीतना नहीं, पंजाब को मुद्दा बनाना मकसद है।

6. राम मंदिर के बाद रूठे स्वयंसेवकों को मनाएगा

संघ प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पुराने स्वयंसेवकों से संपर्क करें। उनसे दिशा-निर्देश लें। अगर उनकी कुछ सलाह या चिंता है, तो समाधान करें। रूठे या टूट चुके कार्यकर्ताओं को मनाएं।

सूत्र ने बताया कि रामजन्मभूमि के मुद्दे समेत RSS के खिलाफ कई बयान आए। RSS से नाता तोड़ चुके कार्यकर्ताओं को संगठन के खिलाफ बोलने के लिए लगातार इस्तेमाल किया गया। इस वजह से अब पुराने कार्यकर्ताओं को मनाने का अभियान शुरू किया जाएगा।

Related Posts

डांस करते हुए बाड़ेबंदी में पहुंचे, कल 37-जिलों में काउंटिंग:राजेंद्र राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव मैदान में बेटे-बहू, पत्नी और परिजन
  • November 19, 2026

प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद…

Read more

Continue reading
मोदी बोले-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर:देश की ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, अक्टूबर में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर का निर्यात
  • November 19, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इसके करीब 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान