फारूक अब्दुल्ला बोले- नेशनल कॉन्फ्रेंस कभी नहीं टूटेगी:नाराज 25 विधायकों से मिले, ये 8 दिन से डिप्टी सीएम को हटाने की मांग पर अड़े

नाराज विधायकों के साथ बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत की।

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार गिरने की अटकलों के बीच शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नाराज विधायकों ने श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग की। इसमें CM उमर भी मौजूद थे।

थे।

मीटिंग के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस कभी नहीं टूटेगी। मैंने विधायकों की शिकायतें सुनी हैं, हम उन पर काम करेंगे। कुछ का समाधान तुरंत होगा, तो कुछ का धीरे-धीरे होगा।’

नाराज विधायकों के नेता नजीर गुरेजी ने कहा, ‘हमने पार्टी लीडरशिप के सामने अपनी शिकायतें रखी हैं, उन पर जल्द ध्यान दिया जाएगा।’

25 विधायकों की प्रमुख मांगों में सीएम के सलाहकार नासिर सोगमी को हटाना, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से सड़क निर्माण विभाग वापस लेना या उन्हें पद से हटाना और सरकार के लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराना शामिल है।

नाराज विधायकों ने 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच 5 सीक्रेट बैठकें की थीं। इस दौरान विधायकों ने मांगों और पार्टी से बातचीत की रणनीति बनाई। देश में 5 साल में 3 बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों में टूट हो चुकी है।

श्रीनगर से सांसद मेहंदी ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ी

नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहंदी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा-

यह आजादी का फैसला है। मैं एक शहीद की विरासत और पाक खून की नस्ल का प्रतिनिधित्व करता हूं। मैं अपनी आजादी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहा हूं। आज दोपहर 2:40 बजे से मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं हूं।

इसके बाद गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ने आगा का इस्तीफा मंजूर कर लिया। अब वो सांसद नहीं हैं।

कैबिनेट विस्तार में कई दावेदारों को नहीं मिली जगह

कैबिनेट विस्तार 27 अक्टूबर को हुआ था। LG मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई।

कैबिनेट विस्तार 27 अक्टूबर को हुआ था। LG मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई।

27 अक्टूबर के कैबिनेट विस्तार में नेशनल कॉन्फ्रेंस के 4 विधायक अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू मंत्री बनाए गए। वहीं, निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

इस विस्तार में कई ऐसे वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बन सके, जिनके नाम की चर्चा थी। इनमें नजीर अहमद गुरेजी और मुबारक गुल भी शामिल हैं। मुबारक गुल को बाद में फारूक अब्दुल्ला ने अली मोहम्मद सागर की जगह पार्टी का महासचिव नियुक्त किया।

उमर सरकार कैसे गिर सकती है, समझें सीटों का गणित

जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में कुल 95 सीटें हैं (90 निर्वाचित + 5 मनोनीत)। मनोनीत की जाने वाली सभी सीटें खाली हैं। इसलिए सदन में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।

अभी NC गठबंधन के पास 53 सीटें हैं। अगर 25 विधायक इस्तीफा देते हैं, तो गठबंधन की सीटें घटकर 28 हो जाएंगी। इसके बाद सदन में प्रभावी विधायकों की कुल संख्या 65 रह जाएगी और बहुमत का नया आंकड़ा 33 हो जाएगा। ऐसी स्थिति में 28 सीटों के साथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी।

5 साल में देश की 3 बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों में टूट हुई…

शिवसेना: जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी और पार्टी के ज्यादातर विधायकों को अपने साथ कर लिया। शिंदे ने कांग्रेस-NCP से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बना ली। बाद में चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के गुट को ही असली शिवसेना मानकर उन्हें पार्टी का नाम और ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न दे दिया।

एनसीपी: जुलाई 2023 में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी जिससे पार्टी दो हिस्सों में बंट गई। अजित पवार अपने समर्थक विधायकों को लेकर महाराष्ट्र की बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए और सरकार में मंत्री बन गए।

टीएमसी: 2026 में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में भी एक बड़ी टूट हुई। रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व में विधायकों और सांसदों का एक बड़ा बागी गुट ममता बनर्जी से अलग हो गया। इसके चलते चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और पुराना चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया और दोनों गुटों को अलग-अलग नए नाम दे दिए।

Related Posts

डांस करते हुए बाड़ेबंदी में पहुंचे, कल 37-जिलों में काउंटिंग:राजेंद्र राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव मैदान में बेटे-बहू, पत्नी और परिजन
  • November 19, 2026

प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद…

Read more

Continue reading
मोदी बोले-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर:देश की ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, अक्टूबर में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर का निर्यात
  • November 19, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इसके करीब 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान