
दिवाली का त्योहार घर के कोने-कोने को रोशनी और रंगों से भर देता है। कहीं दीयों की जगमगाहट मन मोह लेती है, तो कहीं फूलों की खुशबू और पकवानों की मिठास त्योहार का एहसास कराती है। इन सबके बीच घर के आंगन या दरवाजे पर बनी रंगोली उत्सव की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और सुंदर आकृतियों से सजी रंगोली न सिर्फ घर को खास लुक देती है, बल्कि शुभता और खुशहाली का प्रतीक भी मानी जाती है।
अगर इस दिवाली आप भी अपने घर को कुछ अलग और खूबसूरत अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो रंगोली के नए डिजाइन आजमा सकते हैं। पारंपरिक फूलों और दीयों वाली रंगोली से लेकर कमल, मोर और ज्यामितीय आकृतियों तक, आपके पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं।
खास बात यह है कि सुंदर रंगोली बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय या किसी खास हुनर की जरूरत नहीं। थोड़ी-सी कल्पनाशीलता और रंगों के सही मेल से आप अपने घर के प्रवेश द्वार को भी आकर्षक बना सकते हैं।
आइए, देखते हैं रंगोली के कुछ खूबसूरत डिजाइन, जो इस दिवाली आपके घर की रौनक बढ़ा देंगे।









