PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई:कहा- हथियार वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा, ये लोगों को भड़का रहे

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में बस्तर के करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई।

पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है।

उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने कई राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ कर ली है। हमें उनकी पहचान कर खत्म करना होगा। ये लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं।

पीएम ने यह बात छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोबरा ऑपरेशंस बेस में CRPF जवानों के सामने कही। पीएम यहां दिवाली मनाने पहुंचे थे। उन्होंने 42 मिनट स्पीच दी।

पीएम लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। इससे पहले 12 मौकों पर उन्होंने देश के अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था। सबसे ज्यादा 3 बार जम्मू-कश्मीर गए। दो-दो बार हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जा चुके हैं।

देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हुआ, मोदी के भाषण की 5 बातें

1. नक्सलवाद का डर खत्म: 2026 की दिवाली बेहद खास है। 40-50 साल बाद पहली बार देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। करोड़ों लोगों ने नक्सलवाद का डर पीछे छोड़ दिया है।

2. एक साल में CRPF का जवान शहीद नहीं: पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान CRPF के किसी जवान की जान नहीं गई। यह सुरक्षा बलों के शौर्य, साहस और सरकार की सही नीतियों की जीत है।

3. पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया: 2004 से 2013 तक हर साल नक्सलियों के मुकाबले हमारे ज्यादा जवान शहीद हुए। पिछली सरकारों ने नक्सलवाद को ऐसी बीमारी मान लिया था, जिसका कोई इलाज नहीं है।

4. आंतरिक सुरक्षा जरूरी: जब किसी देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो बाहरी दुश्मन सफल नहीं हो पाते, लेकिन जब आंतरिक सुरक्षा कमजोर होती है, तो बाहरी दुश्मन भी सिर उठाने लगते हैं।

5. 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने इसे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि बताया।

जवानों को मिठाई खिलाई, बातचीत की…3 फोटोज

पीएम बस्तर के करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचे, तो जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

पीएम बस्तर के करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचे, तो जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

पीएम ने जवानों को मिठाई बांटी।

पीएम ने जवानों को मिठाई बांटी।

पीएम ने महिला जवानों को मिठाई खिलाई।

पीएम ने महिला जवानों को मिठाई खिलाई।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे