जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत ऑफिस लौटो।’ यकीन मानिए, यह किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा।

कुछ ऐसा ही हमारे शरीर के साथ भी होता है। दिनभर काम करने के बाद रात का समय उसके आराम और रिपेयर का होता है। लेकिन मिडनाइट स्नैकिंग, यानी सोने से पहले या आधी रात में चिप्स, पिज्जा, मिठाई या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें खाना, थके–हारे शरीर को फिर से काम पर लगा देता है। अगर यह आदत फ्रीक्वेंट हो जाए, तो इसका बुरा असर पूरे शरीर और सेहत पर पड़ता है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में मिड नाइट स्नैकिंग की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि

  • इससे शरीर के अंदर क्या होता है?
  • इससे किन बीमारियों का रिस्क बढ़ता है?
  • आधी रात में भूख लगे तो क्या खाना चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’

सबसे पहले, सुनिए शरीर के अंगों की आपबीती…

पेट (अमाशय):

“मैं तो रात 10 बजे तक अपना काम निपटा चुका था। लगा था आज आराम मिलेगा। लेकिन रात 12 बजे फिर से चिप्स आ गए।”

डाइजेस्टिव सिस्टम:

“तुम्हारी तो फिर भी शुरुआत होती है। असली भागदौड़ तो उसके बाद मेरे हिस्से आती है।”

लिवर:

“मैं तो शरीर की मरम्मत में जुटने ही वाला था। लेकिन नया खाना आते ही मुझे भी अपना काम छोड़कर उसे प्रोसेस करना पड़ा।”

ब्रेन:

“और लोग कहते हैं कि उन्हें नींद क्यों नहीं आती…

शरीर के अंगों की यह आपबीती काल्पनिक है, लेकिन इसके पीछे का साइंस बिल्कुल असली है। अब सवाल जवाब के माध्यम से मिड नाइट स्नैकिंग के बारे में विस्तार से समझते हैं-

सवाल- मिड नाइट स्नैकिंग क्या होती है?

जवाब- रात का खाना खाने के बाद कोई भी एक्सट्रा फूड या स्नैक लेना मिड नाइट स्नैकिंग कहलाता है। इसमें ठोस मील के साथ चाय, कॉफी, शुगरी ड्रिंक्स या अन्य कैलोरी वाले ड्रिंक्स भी शामिल होते हैं।

सवाल- रात में किस समय के बाद खाना मिड नाइट स्नैकिंग माना जाता है?

जवाब- मिड नाइट स्नैकिंग के लिए कोई तय समय नहीं है। यह व्यक्ति के रूटीन और सोने के समय पर निर्भर करता है। आमतौर पर डिनर के बाद खासकर सोने से 1-2 घंटे पहले या रात में नींद खुलने पर कुछ भी खाना मिड नाइट स्नैकिंग होता है।

सवाल- क्या देर रात डिनर और मिड नाइट स्नैकिंग एक ही चीज है?

जवाब- नहीं, देर रात डिनर में व्यक्ति अपना मुख्य भोजन देर से खाता है। वहीं, मिड नाइट स्नैकिंग में व्यक्ति डिनर करने के बाद दोबारा कुछ खाता या पीता है। उदाहरण के लिए-

  • अगर कोई रात 10 बजे डिनर करता है और उसके बाद कुछ नहीं खाता, तो वह मिड नाइट स्नैकिंग नहीं करता।
  • अगर डिनर के बाद चिप्स, बिस्किट, मिठाई या कोई दूसरा स्नैक खाता है, तो वह मिड नाइट स्नैकिंग करता है।

सवाल- किन लोगों में मिडलाइट स्नैकिंग की आदत सबसे ज्यादा देखी जाती है?

जवाब- मिड नाइट स्नैकिंग की आदत किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों में इसका रिस्क ज्यादा रहता है। जैसेकि-

  • जो नाइट शिफ्ट करते हैं।
  • जो लेट नाइट तक जागते हैं।
  • जो लंबे समय तक स्क्रीन देखते हैं।
  • जो डिनर स्किप करते हैं।
  • जिन्हें ज्यादा स्ट्रेस है।
  • जिन्हें इंसोम्निया है।

सवाल- मिड नाइट स्नैकिंग करने से तत्काल शरीर के अंदर क्या होता है?

जवाब- रात में शरीर एनर्जी खर्च करने के बजाय आराम और सेल्स के रिपेयर पर ज्यादा ध्यान देता है। ऐसे समय में कुछ खाने से शरीर को अचानक पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल करने जैसे अतिरिक्त काम करने पड़ते हैं। अगर यह आदत बार-बार दोहराई जाए, तो शरीर की नेचुरल बॉडी क्लॉक और मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है। ग्राफिक में देखिए मिड नाइट स्नैकिंग से क्या होता है-

सवाल- मिडनाइट स्नैकिंग में ज्यादातर लोग क्या खाते हैं और क्या खाना सबसे ज्यादा नुकसानदायक है?

जवाब- मिड नाइट स्नैकिंग के दौरान ज्यादातर लोग अल्ट्रा-प्रोसेस्ड, तली-भुनी और ज्यादा चीनी, नमक या अनहेल्दी फैट वाली चीजें खाते हैं। इनमें ये फूड्स शामिल हैं-

  • चिप्स
  • नमकीन
  • बिस्कुट
  • आइसक्रीम
  • केक
  • चॉकलेट
  • इंस्टेंट नूडल्स
  • पिज्जा
  • बर्गर
  • फ्राइड फूड
  • कोल्ड ड्रिंक

इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें नियमित रूप से देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

सवाल- मिड नाइट स्नैकिंग से सेहत को क्या नुकसान होता है?

जवाब- इससे शरीर के एनर्जी बैलेंस, हार्मोन और डाइजेस्टिव सिस्टम पर लगातार प्रेशर पड़ता है। यही वजह है कि समय के साथ वजन बढ़ने से लेकर ब्लड शुगर और नींद से जुड़ी कई समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। ग्राफिक में मिड नाइट स्नैकिंग के नुकसान देखिए-

सवाल- मिड नाइट स्नैकिंग करने से लॉन्ग टर्म में किन बीमारियों का रिस्क बढ़ता है?

जवाब- अगर मिड नाइट स्नैकिंग रोज की आदत बन जाए, तो यही बदलाव समय के साथ गंभीर बीमारियों की नींव रखते हैं। ग्राफिक में देखिए लॉन्ग टर्म में किन बीमारियों का रिस्क बढ़ता है-

सवाल- मिड नाइट स्नैकिंग के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

जवाब- इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ग्राफिक में सभी संभावित कारण देखिए-

सवाल- सोने से कितने घंटे पहले डिनर करना चाहिए?

जवाब- सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करना चाहिए। इससे शरीर को खाना पचाने का समय मिलता है। साथ ही एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और नींद से जुड़ी समस्याओं का रिस्क भी कम होता है।

सवाल- डिनर में क्या चीजें खानी और क्या नहीं खानी चाहिए?

जवाब- डिनर में हल्का, संतुलित और आसानी से पचने वाला मील लेना चाहिए। इससे देर रात भूख लगने की संभावना भी कम होती है। पॉइंटर्स से समझिए-

क्या खाएं

  • दाल और अन्य प्रोटीन रिच फूड
  • हरी पत्तेदार और मौसमी सब्जियां
  • सलाद
  • पनीर या टोफू
  • दही (अगर सूट करता हो)
  • गेहूं या मल्टीग्रेन की रोटी
  • ब्राउन राइस या अन्य साबुत अनाज (सीमित मात्रा में)

क्या न खाएं

  • तला-भुना और हाई-फैट भोजन
  • शुगरी फूड
  • शुगरी ड्रिंक्स
  • बहुत मसालेदार खाना

सवाल- अगर देर से ऑफिस लौटते हैं तो क्या करें?

जवाब- ऐसे में कोशिश करें कि डिनर का समय पूरी तरह न टले। दिनभर के खाने की पहले से योजना बनाएं और लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें। इससे देर रात ज्यादा खाने और मिड नाइट स्नैकिंग की संभावना कम होती है।

सवाल- अगर आधी रात में भूख लग जाए तो क्या खाएं?

जवाब- ऐसा स्नैक चुनें, जो प्रोटीन या फाइबर से भरपूर हो और आसानी से पच जाए। इससे भूख भी शांत होती है और शरीर पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- किन संकेतों से समझें कि मिड नाइट स्नैकिंग समस्या बन चुकी है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझिए-

  • रोज रात में कुछ खाने की इच्छा होना।
  • बिना खाए नींद न आना।
  • रात में उठकर खाना।
  • सुबह कम भूख लगना।
  • वजन बढ़ना।
  • मीठा या जंक फूड खाने की तेज क्रेविंग।

ये संकेत तनाव, इमोशनल ईटिंग या नाइट ईटिंग सिंड्रोम जैसी समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं। अगर ये बार-बार दिखें तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

सवाल- मिड नाइट स्नैकिंग की आदत छोड़ने के लिए क्या करें?

जवाब- जब दिनभर शरीर को सही समय पर पर्याप्त पोषण मिलता है, तो रात में बार-बार भूख लगने या कुछ खाने की इच्छा अपने-आप कम होने लगती है। ग्राफिक में स्नैकिंग छोड़ने के टिप्स देखिए-

अच्छी सेहत सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप क्या खाते हैं, बल्कि इस पर भी निर्भर करती है कि कब खाते हैं। इसलिए रात के समय अनावश्यक स्नैकिंग से बचें और खाने का नियमित रूटीन बनाए रखें।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
प्रधानमंत्री मोदी आसियान समिट के लिए फिलीपींस पहुंचे:एयरपोर्ट पर फूल माला पहनाकर स्वागत; कल ट्रम्प से मुलाकात करेंगे
  • November 16, 2026

प्रधानमंत्री 16 नवंबर को तीन दिन के फिलीपींस दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे