IPL में बढ़ सकती हैं 2 टीमें:2028 में हो सकता है 12 टीमों का टूर्नामेंट, पुणे-वडोदरा रेस में सबसे आगे

IPL में 2028 से दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI लीग के विस्तार पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी।

नई टीमों की रेस में पुणे और वडोदरा को सबसे आगे माना जा रहा है। बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। नई टीमों के शहरों का अंतिम फैसला बदल भी सकता है।

2022 में भी दो टीमें जुड़ी थीं

IPL में पिछली बार 2022 सीजन से पहले दो नई टीमें शामिल की गई थीं। लखनऊ सुपर जायंट्स को RPSG ग्रुप ने 940 मिलियन डॉलर में खरीदा था। गुजरात टाइटंस का मालिकाना हक CVC कैपिटल पार्टनर्स ने 750 मिलियन डॉलर में हासिल किया था।

नई टीम की कीमत ₹8,900 करोड़ से ज्यादा हो सकती है

रिपोर्ट के मुताबिक, नई फ्रेंचाइजी की कीमत 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,900 करोड़ रुपए) से ज्यादा हो सकती है। RCB की हालिया बिक्री 1.78 बिलियन डॉलर और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री करीब 1.65 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर हुई है।

नई टीमों में निवेश के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म, वेस्ट एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड, अमेरिकी फैमिली ऑफिस और भारतीय कारोबारी समूह रुचि दिखा रहे हैं। रिपोर्ट में प्राइवेट इक्विटी फर्म परमिरा का नाम भी शामिल है।

2028-2032 के मीडिया राइट्स से जुड़ी तैयारी

  • दो नई टीमों को शामिल करने की चर्चा IPL के अगले मीडिया राइट्स साइकल (2028-2032) से जुड़ी है। मौजूदा 2023-2027 मीडिया राइट्स 6.2 बिलियन डॉलर में बिके थे।
  • हालांकि, टीमों की संख्या बढ़ाने से पहले BCCI को खिलाड़ियों की उपलब्धता, इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर और ब्रॉडकास्टर्स की दिलचस्पी जैसे पहलुओं पर विचार करना होगा।
  • नई टीमें जुड़ने से मैचों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे ब्रॉडकास्टिंग की लागत बढ़ सकती है।

पुणे नाम से पहले भी खेल चुकी हैं टीमें

पुणे में इससे पहले दो IPL फ्रेंचाइजी खेल चुकी हैं। पुणे वॉरियर्स इंडिया ने 2011 से 2013 तक लीग में हिस्सा लिया था।

इसके बाद 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने IPL खेला। टीम 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस से 1 रन से हार मिली थी।

2016 में पुणे सुपर जायंट्स धोनी की कप्तानी में खेली। 2017 में स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था।

2016 में पुणे सुपर जायंट्स धोनी की कप्तानी में खेली। 2017 में स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था।

Related Posts

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 243 रन बनाए:हेनरी निकल्स का शतक, ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी; बुमराह को 3 विकेट
  • November 19, 2026

हेनरी निकल्स ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। उनके नाम 12 टेस्ट शतक हो गए हैं। वेलिंगटन टेस्ट का पहला दिन मिलाजुला रहा। सुबह पहले सेशन में भारतीय पेसर्स…

Read more

Continue reading
जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध ICC चेयरमैन:यह पद संभालने वाले 5वें भारतीय, शशांक मनोहर दो बार चेयरमैन रहे
  • November 16, 2026

जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन बने हैं। ICC के बोर्ड और कमेटी की बैठकों में उन्हें निर्विरोध चुना गया। इंडोनेशिया के बाली में हुई…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

  • November 20, 2026
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार